Anura Dissanayake: बिहार आए श्रीलंका के राष्ट्रपति का हुआ भव्य स्वागत, महाबोधि मंदिर में की पूजा अर्चना

Anura Dissanayake: श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके मंगलवार को बिहार के बोधगया पहुंचे हैं. उनका भव्य स्वागत किया गया है. वे महाबोधि मंदिर में दर्शन कर बोधिवृक्ष का अवलोकन करेंगे.

Anura Dissanayake: श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके मंगलवार को बिहार के बोधगया पहुंचे हैं. उनके साथ श्रीलंका के विदेश मंत्री विजीथा हेराथ और उप वित्त मंत्री अनिल जयंता व अधिकारियों का एक दल भी आया है. सभी का स्वागत बीटीएमसी के समीप महाबोधि सोसाइटी आफ इंडिया के महासचिव भंते पी सिवली थेरो, बीटीएमसी सचिव डा महाश्वेता महारथी सहित अन्य सदस्यों ने खादा भेंट कर किया.

उसके बाद सभी महाबोधि मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना किए. बीटीएमसी सचिव डॉक्टर महारथी ने बताया कि वे मंदिर के गर्भगृह में पूजा अर्चना कर पवित्र बोधिवृक्ष का अवलोकन भी करेंगे. उसके बाद मंदिर परिसर स्थित भगवान बुद्ध से जुड़ा सात स्थलों का अवलोकन कर साधना उद्यान में धर्म घंटा बजाएंगे.

उसके बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति महाबोधि सोसायटी के जय श्री महाबोधि मंदिर में पूजा करेंगे. फिर भगवान बुद्ध व उनके शिष्यों के अस्थि अवशेष का दर्शन भी करेंगे. लगभग डेढ़ घंटे बुद्धभूमि पर अपना समय बिताएंगे. उसके बाद वापस एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे.

Also Read: बिहार के लाल को विदेश में मिली ये बड़ी जिम्मेदारी, नक्सल इलाके में रहकर की थी पढ़ाई

चप्पे-चप्पे पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती

बता दें कि श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके के आगमन को लेकर जिला पुलिस अलर्ट मोड पर है. सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम है. एयरपोर्ट से लेकर महाबोधि मंदिर तक चप्पे-चप्पे पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. उनके आगमन से पहले ही एयरपोर्ट से लेकर बोधगया सड़क मार्ग को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है. साथ ही मंदिर में भी आमलोगों के आगमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >