Amit Shah In Bihar LIVE: आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेकर दिल्ली लौटेंगे अमित शाह

Amit shah in bihar Live Updates: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को सीमांचल आए हैं. आज शनिवार को गृह मंत्री किशनगंज में हैं. अमित शाह बूढ़ी काली मंदिर में पूजा-अर्चना करके फतेहपुर पहुंचे. जहां ssb सीमा चौकियों का उद्घाटन किया. जानिये हर पल का अपडेट prabhatkhabar.com पर

Live Updates
4:05 PM. 24 Sept 22 4:05 PM. 24 Sept

अमित शाह ने सीमांचल दौरे का दूसरा दिन

अमित शाह ने सीमांचल दौरे के दूसरे दिन किशनगंज के काली मंदिर में पूजन किया. उसके बाद फतेहपुर में एसएसबी कैंप पहुंचे. जहां सीमा चौकियों का उद्घाटन और बैठक किये. वहीं किशनगंज में भाजपा की जिला इकाइ कोर टीम संग बैठक किये.

4:05 PM. 24 Sept 22 4:05 PM. 24 Sept

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे

गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के बाद उनका सीमांचल दौरा संपन्न हो जाएगा. उसके बाद कोई निर्धारित कार्यक्रम नहीं है. अमित शाह शाम में दिल्ली वापस लौटेंगे.

4:05 PM. 24 Sept 22 4:05 PM. 24 Sept

सीमांचल में संगठन को मजबूती देने की तैयारी

केंद्रीय गृह मंत्री सीमांचल के दो दिवसीय दौरे में संगठन को इस क्षेत्र में मजबूत करने पर चर्चा होगी. अमित शाह भाजपा के जिला ईकाई की कोर कमिटी के साथ बैठक करेंगे.

4:05 PM. 24 Sept 22 4:05 PM. 24 Sept

चूनापुर हवाई अड्डे से उड़ान भरेंगे गृह मंत्री

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम करीब 5 बजे बिहार से वापस दिल्ली निकलेंगे. चूनापुर हवाई अड्डे से सैन्य हेलिकॉप्टर उन्हें लेकर उड़ान भरेगा.

4:05 PM. 24 Sept 22 4:05 PM. 24 Sept

किशनगंज में सुरक्षा के पूरे इंतजाम

किशनगंज में सुरक्षा के पूरे इंतजाम किये गये हैं. फतेहपुर तक सुरक्षा कड़ी रखी गयी है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बलों की तैनाती है.

4:05 PM. 24 Sept 22 4:05 PM. 24 Sept

किशनगंज के प्रसिद्ध व प्राचीन मंदिर बूढ़ी काली मंदिर का महत्व

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह किशनगंज के प्रसिद्ध व प्राचीन मंदिर बूढ़ी काली मंदिर आयें. शनिवार को उन्होंने बूढ़ी काली मंदिर में पूजा-अर्चना किया. लाइनपाड़ा स्थित बूढ़ी काली मंदिर में दूर-दूर से भक्त पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं. ऐसी मान्यता है कि मां काली की पूजा अर्चना करने वाले भक्तों के मनोरथ पूर्ण होते हैं. इस मंदिर के प्रति भक्तों में इतनी श्रद्धा और विश्वास है कि यहां मूर्ति दान की होड़ लगी रहती है.मूर्ति दान के लिए भक्तों को कई वर्षों का इंतजार करना पड़ता है. अगले 21 वर्षों तक मूर्ति दान की बुकिंग हो चुकी है.

4:05 PM. 24 Sept 22 4:05 PM. 24 Sept

भारत-नेपाल बॉर्डर पर पहुंचे अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह भारत-नेपाल बॉर्डर पर पहुंचे और ओपन बॉर्डर का निरीक्षण किया. यहां पर उन्होंने एसएसबी के जवानों की ड्यूटी को बेहद कठिन और चुनौतियों भरा बताया.

4:05 PM. 24 Sept 22 4:05 PM. 24 Sept

गिरिराज सिंह नाराज

गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे के दौरान बीजेपी पार्टी के लिए बड़ी समस्या तब हो गयी जब किशनगंज में बीजेपी नेताओं की बैठक में शामिल होने से रोके जाने से गिरिराज सिंह नाराज हो गए. इसके बाद, वो अपनी गाड़ी में बैठकर सर्किट हाउस चले गए. बाद में इस बात की जानकारी पार्टी के नेताओं को हुई तो उन्हें मनाया गया. बताया जा रहा है कि बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष संजय जायसवाल, पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद समेत कई नेताओं ने उन्हें फोन किया. इसके बाद वो वापस आए और बैठक में शामिल हुए.

4:05 PM. 24 Sept 22 4:05 PM. 24 Sept

सुन्दर सुभूमि कार्यक्रम को संबोधित करेंगे

गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह आज बिहार में आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित सुन्दर सुभूमि कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.

4:05 PM. 24 Sept 22 4:05 PM. 24 Sept

आज दिल्ली लौटेंगे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शनिवार को बिहार से दिल्ली वापस लौटेंगे. अब कुछ ही घंटे शेष बचे हैं. शाम 5 बजे के करीब उनका हेलिकॉप्टर उड़ान भरेगा.

4:05 PM. 24 Sept 22 4:05 PM. 24 Sept

किशनगंज में ट्रैफिक रूट प्रतिबंधित

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दो दिवसीय दौरे को लेकर किशनगंज प्रशासन ने शनिवार को दो रास्तों पर ट्रैफिक रूट प्रतिबंधित किया है. जिला जन संपर्क पदाधिकारी रंजीत कुमार ने पत्र जारी कर बताया कि शनिवार सुबह 05 बजे से संध्या 05 बजे तक एमजीएम हॉस्पिटल से बस स्टैंड होते हुए खगड़ा एयरबेस तक का मार्ग प्रतिबंधित रहेगा.

4:05 PM. 24 Sept 22 4:05 PM. 24 Sept

देश पूरी तरह सुरक्षित- गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि देश पूरी तरह सुरक्षित है. उन्होंने SSB के जवानों का हौसला बढ़ाया और काफी तारीफें की.

4:05 PM. 24 Sept 22 4:05 PM. 24 Sept

अपने संबोधन में बोले अमित शाह

गृह मंत्री ने SSB कैंप में अपने संबोधन में कहा कि सीमा पर सुरक्षा की जिम्मेदारी जवानों की है. खुली सीमा पर जवानों की ड्यूटी काफी कठिन होती है.

4:05 PM. 24 Sept 22 4:05 PM. 24 Sept

अमित शाह SSB कैंप BOP फतेहपुर में 

अमित शाह SSB कैंप BOP फतेहपुर पहुंचे हैं जहां जवानों के बीच संबोधित कर रहे हैं. अमित शाह ने अपने संबोधन में SSB जवानों की काफी तारीफ की.

4:05 PM. 24 Sept 22 4:05 PM. 24 Sept

सीमांचल का इलाका कई मामलों में बेहद संवेदनशील

बिहार में सीमांचल का इलाका कई मामलों में बेहद संवेदनशील है. यहां के सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ एक बड़ा मुद्दा है. अमित शाह घुसपैठ के मुद्दे पर भी अहम निर्देश दे सकते हैं.

4:05 PM. 24 Sept 22 4:05 PM. 24 Sept

सीमा सुरक्षा को लेकर अहम बैठकें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह किशनगंज में सीमा सुरक्षा को लेकर अहम बैठकें करेंगे. कई बीओपी भवनों का उद्घाटन करने के साथ-साथ सीमा सुरक्षा को लेकर SSB, BSF और ITBP के अधिकारियों संग बैठक करेंगे. अमित शाह फतेहपुर रवाना हो गये हैं.

4:05 PM. 24 Sept 22 4:05 PM. 24 Sept

सड़क मार्ग से इंडो-नेपाल बॉर्डर स्थित फतेहपुर बीओपी जाएंगे

गृहमंत्री टेढ़ागाछ हाईस्कूल के मैदान में हेलिकॉप्टर से लैंड करेंगे. इसके बाद वे सीधे सड़क मार्ग से इंडो-नेपाल बॉर्डर स्थित फतेहपुर बीओपी के लिए प्रस्थान करेंगे.

4:05 PM. 24 Sept 22 4:05 PM. 24 Sept

सुरक्षा एजेंसियां गृहमंत्री के आगमन को लेकर अलर्ट

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के टेढ़ागाछ के फतेहपुर में निर्धारित कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया गया हैं. सभी सुरक्षा एजेंसियां गृहमंत्री के आगमन को लेकर अलर्ट पर हैं.

11:04 AM. 24 Sept 22 11:04 AM. 24 Sept

सीमा सुरक्षा के मामले पर अहम बैठकें अब 

अमित शाह अब सीमा सुरक्षा के मामले पर अहम बैठकें करेंगे. सुरक्षा बलों के अधिकारियों के साथ उनकी बैठक होनी है. अमित शाह फतेहपुर में एसएसबी कैंप में ये बैठक करेंगे.

11:04 AM. 24 Sept 22 11:04 AM. 24 Sept

खगड़ा के हेलीपैड से उड़ान भरेंगे गृह मंत्री

गृह मंत्री अमित शाह काली मंदिर में पूजा करके रवाना हो चुके हैं. अब अमित शाह खगड़ा के हेलीपैड जाएंगे. जहां से उन्हें लेकर हेलीकॉप्टर फतेहपुर के लिए उड़ान भरेगा. अमित शाह नेपाल बॉर्डर स्थित एसएसबी कैंप जाएंगे.

11:04 AM. 24 Sept 22 11:04 AM. 24 Sept

मंदिर में पूजा संपन्न, बाहर निकले अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह किशनगंज के बूढ़ी काली मंदिर से निकल गये हैं. मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद अमित शाह अब अगले कार्यक्रम में जाएंगे. अमित शाह ने मंदिर में विधिवत पूजा और आरती की. इसके बाद उन्हें शॉल भेंट किया गया.

11:04 AM. 24 Sept 22 11:04 AM. 24 Sept

अमित शाह को पंडित विधिवत पूजन करा रहे

केंदीय गृह मंत्री अमित शाह बूढ़ी काली मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे हैं. उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल समेत अन्य नेता भी मंदिर में हैं. गृह मंत्री को मंदिर के पंडित विधिवत पूजन करा रहे हैं.

11:04 AM. 24 Sept 22 11:04 AM. 24 Sept

काली मंदिर पहुंचे अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह किशनगंज के बूढ़ी काली मंदिर पहुंच गये हैं. सुभाषपल्ली चौक पर स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर में अमित शाह दर्शन व पूजन करेंगे. सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं.

11:04 AM. 24 Sept 22 11:04 AM. 24 Sept

किसी से भी डरने की जरूरत नहीं- अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्णिया की जनभावना रैली में कहा कि लालू की गोद में नीतीश के बैठने से पूरे बिहार में डर का माहौल पैदा हो गया है. मगर मैं यकीन दिलाना चाहता हूं कि जबतक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं तबतक आपको किसी से भी डरने की जरूरत नहीं है.

11:04 AM. 24 Sept 22 11:04 AM. 24 Sept

फतेहपुर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध

अमित शाह के आगमन को लेकर फतेहपुर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं. सभी सुरक्षा एजेंसियां गृह मंत्री के आगमन को लेकर अलर्ट पर है. गृह मंत्री टेढ़ागाछ हाइस्कूल के मैदान पर हेलीकॉप्टर से लैंड करेंगे. सड़क पर चप्पे-चप्पे पर पहरा है और बैरिकेडिंग की गयी है.

11:04 AM. 24 Sept 22 11:04 AM. 24 Sept

 पूर्णिया से अमित शाह ने जब दिया हिसाब…

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में कहा था कि उनकी सरकार एक लाख 25 हजार करोड़ रुपये बिहार के विकास के लिए खर्च करेगी, लेकिन एक लाख 35 हजार करोड़ खर्च कर चुकी है. उन्होंने कहा कि आज वह पिछले सात साल का हिसाब अपने साथ लेकर आए हैं. हमारी सरकार ने इन वर्षों में बिहार में महामार्ग निर्माण के लिए 14 हजार करोड़ रुपये और ग्रामीण सड़क के लिए 22 हजार करोड़ रुपये खर्च किये. सरकार ने रेलवे के लिए 56 हजार करोड़ खर्च किया है. हवाईअड्डे के लिए 1280 करोड़ और पर्यटन के लिए 1600 करोड़ खर्च हुआ है. इसके अलावा पेट्रोलियम गैस के लिए 32 हजार करोड़, बिजली के लिए 16 हजार कहा था 14 हजार करोड़ खर्च किया जा चुका है.

11:04 AM. 24 Sept 22 11:04 AM. 24 Sept

सीमा सुरक्षा की दृष्टि से अमित शाह का किशनगंज दौरा बेहद खास

सीमा सुरक्षा की दृष्टि से अमित शाह का किशनगंज दौरा बेहद खास माना जा रहा है. दरअसल बिहार में भारत-नेपाल की सीमा भी लगती है. वहीं बंगाल बॉर्डर होने के कारण बांग्लादेशी घुसपैठियों की भी एंट्री इधर होती है. आज अमित शाह SSB, ITBP और BSF के अधिकारियों संग अहम बैठक करेंगे.

11:04 AM. 24 Sept 22 11:04 AM. 24 Sept

सीमावर्ती जिलों के लोगों को डरने की जरुरत नहीं- अमित शाह

सीमांचल दौरे पर आए गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पूर्णिया से जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने सीमांचल के लोगों को भयमुक्त रहने को कहा. उन्होंने कहा कि सीमावर्ती जिलों के लोगों को डरने की जरुरत नहीं है. ये जिले हिंदुस्तान का हिस्सा है. यहां नरेंद्र मोदी की सरकार है.

11:04 AM. 24 Sept 22 11:04 AM. 24 Sept

आज का आखिरी कार्यक्रम 

गृह मंत्री अमित शाह आज आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित ”सुन्दर सुभूमि” कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. साढ़े तीन बजे से 5 बजे संध्या तक गृह मंत्री इस कार्यक्रम में रहेंगे. इस कार्यक्रम के बाद अमित शाह की दिल्ली वापसी होगी.

11:04 AM. 24 Sept 22 11:04 AM. 24 Sept

अमित शाह के सीमांचल दौरे का आज दूसरा और आखिरी दिन

गृह मंत्री अमित शाह के सीमांचल दौरे का आज दूसरा और आखिरी दिन है. आज शनिवार को अमित शाह के कार्यक्रमों की शुरुआत किशनगंज के प्रसिद्ध बूढ़ी काली मंदिर में पूजा-अर्चना से होगी. मंदिर के अंदर और आस-पास की सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत की गयी है.

11:04 AM. 24 Sept 22 11:04 AM. 24 Sept

 चुनावों के लिए अमित शाह का शंखनाद 

सीमांचल दौरे पर आए गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया में जनभावना रैली की. संबोधन के जरिये उन्होंने महागठबंधन सरकार पर तीखे प्रहार किये. वहीं आगामी चुनावों की तैयारी भी भाजपा ने अमित शाह के शंखनाद से शुरू कर दी है.

11:04 AM. 24 Sept 22 11:04 AM. 24 Sept

भाजपा जिला कोर समिति की बैठक आज

गृह मंत्री अमित शाह आज शनिवार को भी किशनगंज में भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे. अमित शाह दोपहर 2:30 बजे आज माता गुजरी विश्विद्यालय, किशनगंज में पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार और अररिया की भाजपा जिला कोर समिति की बैठक लेंगे. शुक्रवार को अमित शाह ने बिहार प्रदेश कोर कमिटी की बैठक ली थी.

11:04 AM. 24 Sept 22 11:04 AM. 24 Sept

बिहार भाजपा के नेताओं संग बैठक

गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को भाजपा के लिए भी काफी अहम माना जा रहा है. बिहार में हुई सियासी उलटफेर के बाद अमित शाह पहली बार बिहार आए हैं. पूर्णिया की रैली में उन्होंने आगामी लोकसभा और विधानसभा का बिगुल फूंका है. इसके बाद भाजपा नेताओं के साथ बैठकों का दौर चला है. आज भी पार्टी की बैठक होनी है.

11:04 AM. 24 Sept 22 11:04 AM. 24 Sept

सीमा सुरक्षा को लेकर करेंगे अहम बैठकें

गृह मंत्री का सीमांचल दौरा सीमा सुरक्षा की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है. बीएसएफ कैंपस किशनगंज में अमित शाह BSF, SSB और ITBP के सीनियर अधिकारियों के साथ सीमा सुरक्षा पर समीक्षा बैठक करेंगे.

11:04 AM. 24 Sept 22 11:04 AM. 24 Sept

फतेहपुर के एसएसबी कैंप जाएंगे गृह मंत्री

बूढ़ी काली मंदिर में पूजन कार्य संपन्न करने के बाद गृह मंत्री अमित शाह खगड़ा हवाई अड्डा जाएंगे जहां से 10: 15 बजे वो फतेहपुर के लिए प्रस्थान करेंगे. नेपाल बॉर्डर फतेहपुर में एसएसबी कैंप अमित शाह जाएंगे. जहां 1 बजे तक विभिन्न बैठकों व कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

11:04 AM. 24 Sept 22 11:04 AM. 24 Sept

बूढ़ी काली मंदिर में दर्शन व पूजन

गृह मंत्री अमित शाह आज शनिवार को दिनभर किशनगंज के कार्यक्रमों में रहेंगे. सुबह 9:30 बजे जिले के लाइनपाड़ा स्थित सुभाषपल्ली चौक पर प्रसिद्ध बूढ़ी काली मंदिर में दर्शन व पूजन करेंगे.

Amit Shah in Bihar: किशनगंज के काली मंदिर में आज पूजा करेंगे अमित शाह, जानें क्या है इस मंदिर की मान्यता

11:04 AM. 24 Sept 22 11:04 AM. 24 Sept

हाइलाइट

  • गृह मंत्री अमित शाह ने आज किशनगंज में बूढ़ी काली मंदिर में दर्शन व पूजन किया.

  • अमित शाह बीओपी फतेहपुर का दौरा करेंगे व बीओपी भवनों का उद्घाटन करेंगे.

  • अमित शाह BSF,SSB,ITBP अधिकारियों के साथ सीमा सुरक्षा पर बैठक करेंगे.

8:29 AM. 24 Sept 22 8:29 AM. 24 Sept

आज किशनगंज में अमित शाह 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) शुक्रवार से बिहार दौरे पर हैं. गृह मंत्री ने सीमांचल में ही रात्री विश्राम किया. आज शनिवार को किशनगंज में ही अमित शाह दिनभर अलग-अलग कार्यक्रमों में रहेंगे. सुबह की शुरुआत स्थानीय बूढ़ी काली मंदिर में दर्शन व पूजा-अर्चना से होगी. वहीं उसके बाद लगातार बैठकों का दौर चलेगा. गृह मंत्री भारत-नेपाल बॉर्डर एरिया में जाएंगे और बीओपी फतेहपुर का दौरा करेंगे. कई बीओपी भवनों का उद्घाटन भी आज गृह मंत्री के हाथों किया जाएगा.

मुख्य बातें

Amit shah in bihar Live Updates: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को सीमांचल आए हैं. आज शनिवार को गृह मंत्री किशनगंज में हैं. अमित शाह बूढ़ी काली मंदिर में पूजा-अर्चना करके फतेहपुर पहुंचे. जहां ssb सीमा चौकियों का उद्घाटन किया. जानिये हर पल का अपडेट prabhatkhabar.com पर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >