बड़ी राहत : केंद्र के बाद अब नीतीश सरकार ने भी कम किया VAT, बिहार में डीजल 11.90 तो पेट्रोल 6.30 रुपए सस्ता

दीपावली के मौके पर सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है. केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोलियम पदार्थों पर टैक्स कम करने की घोषणा के बाद बिहार की नीतीश सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल पर वैट को कम करने का एलान किया है.

पटना. दीपावली के मौके पर सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है. केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोलियम पदार्थों पर टैक्स कम करने की घोषणा के बाद बिहार की नीतीश सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल पर वैट को कम करने का एलान किया है.

पूर्व वित्तमंत्री और भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. श्री मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल में टैक्य कम किये जाने के बाद बिहार सरकार ने भी वैट को कम करने का फैसला लिया है.

बिहार सरकार की ओर से पेट्रोल पर 1.30 रुपया और डीजल पर 1.90 रुपया वैट कम करने का फैसला किया है. यह छूट केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी में क्रमश: 5 और 10 रुपये की कटौती के अतिरिक्त होगी. बिहार सरकार के इस फैसले के बाद अब बिहार के लोगों को पेट्रोल 6.50 रुपया और डीजल 11.90 रूपया सस्ता मिलेगा.

मालूम हो कि केंद्र सरकार ने दीपावली के मौके पर देशवासियों को बेहतरीन गिफ्ट दिया है. दिवाली गिफ्ट के रूप में सरकार ने कल यानी गुरुवार से पेट्रोल और डीजल पर से एक्साइज ड्‌यूटी कम कर दिया है. एएनआई न्यूज के अनुसार सरकार ने पेट्रोल पर से पांच रुपये और डीजल पर से 10 रुपये एक्साइज ड्‌यूटी कम करने का ऐलान किया है.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >