युवक की हत्या कर पहले आखें निकालीं, फिर किया तेजाब डाल कर शव जलाने का प्रयास

मृतक की पहचान कमालपुर गांव के भिखी चौधरी के 28 वर्षीय पुत्र उमाशंकर यादव के रूप में हुई है.

बरौली (गोपालगंज) : बरौली थाने के कमालपुर गांव से तीन दिन पहले अगवा किये गये युवक की अपराधियों ने हत्या कर दी. पुलिस से बचने के लिए अपराधियों ने सीमावर्ती सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के नधना गांव स्थित गंडकी नदी में शव को फेंक दिया.

गुरुवार को पुलिस ने शव को बरामद किया. मृतक की पहचान कमालपुर गांव के भिखी चौधरी के 28 वर्षीय पुत्र उमाशंकर यादव के रूप में हुई है. सीवान पुलिस ने बताया कि उसके दोनों कान को काट दिया गया है और आंखें निकाल दी गयी हैं.

हत्या के बाद शव पर तेजाब डाल दिया गया है. उधर, परिजनों ने बरौली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि वारदात के बाद पुलिस के पास शिकायत की गयी, तो पुलिस ने आनाकानी की. थाने पर पहुंचने के बाद परिजनों के साथ दुर्व्यवहार किया गया.

परिजनों के मुताबिक उमाशंकर का अपहरण कर हत्या की गयी है व शव को ठिकाने लगाने के लिए नधना व राछोपाली के बीच स्थित गंडकी नदी में शव को फेंक दिया गया है. ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस आवेदन देने के बाद भी सक्रिय नहीं हुई और युवक की हत्या हो गयी.

मौके पर ग्रामीणों के आक्रोश का सामना पुलिसकर्मियों को करना पड़ा. बाद में समझाने पर ग्रामीण शांत हुए. वहीं, थानाध्यक्षविजय बहादुर सिंह यादव ने बताया कि आवेदन में किसी के साथ बाइक पर बैठकर अपनी मर्जी से चले जाने की बात कही गयी थी. पुलिस जांच कर ही रही थी कि युवक का शव बरामद हो गया.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >