Accident News: बाइक और चारपहिया वाहन की भीषण टक्कर, बाइक सवार की मौत, आक्रोशित ग्रामिणों ने पुलिस को खदेड़ा

Accident News: बिहार के औरंगाबाद में एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला है. हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई है. आक्रोशित गांव वालों ने गाड़ी को आग के हवाले कर दिया और पुलिस की टीम को मौके से खदेड़ दिया.

Accident News: तेज रफ्तार ने एक बार फिर औरंगाबाद में एक शख्स की जान ले ली. औरंगाबाद के पचरूखिया बाजार में बाइक सवार और चारपहिया की आमने सामने की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई है. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चारपहिया वाहन को मौके पर ही आग के हवाले कर दिया. हादसे औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के एनएच 120 पर पचरूखिया पेट्रोल पंप के नजदीक हुआ. हादसे में बाइक और सवारी गाड़ी की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान गया जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के तकिया बुनियादगंज के रहने वाले सतेन्द्र चौधरी के रूप में की गई है. 

ग्रामिणों ने गाड़ी को किया आग के हवाले

जानकारी के अनुसार, मृतक कोईलवां टोले करणविगहा अपने ससुराल से पचरूखिया बाजार आ रहे थे. इसी दौरान देवहरा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही विंगर वाहन के साथ आमने सामने टक्कर हो गई. घटना के तुरंत बाद मौके पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गये. गुस्साए ग्रामिणों ने गाड़ी में आग लगा दी. वहीं पुलिस प्रसासन के खिलाफ जमकर हंगामा भी किया. हालांकि वाहन चालक मौके से भागने में कामयाब रहा. 

आवागमन को कर दिया बाधित

घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने बुझाने के प्रयास में जुट गई. लेकिन, आक्रोशित ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़ दिया और आवागमन को पूरी तरह से बाधित कर दिया. बाद में इस बात की जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को दी गई. जिसके बाद कई थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई. काफी समझाने बुझाने के बाद आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

ALSO READ: Bihar Land Survey: सबसे बड़ी खुशखबरी! जमीन के कागजात नहीं हैं फिर भी सर्वे में चढ़ेगा नाम, जानें कैसे?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >