बिहार में अब घर आकर डाकिया बनाएंगे आधार कार्ड, 12 वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा लाभ…

Aadhar Card Update: बिहार सरकार एक पहल लेकर आई है. इसके तहत अब नवजात से लेकर 12 वर्ष तक के बच्चों को आधार बनवाने के लिए अब दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा. अब डाकिया घर आकर बच्चों का आधार कार्ड बनाएंगे.

Aadhar Card Update: बिहार में आधार कार्ड बनवाने के लिए बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है. चाहे आधार अपडेट कराना हो या नया बनवाना हो आधार सेंटर पर लंबी कतारें लगी रहती हैं. इस समस्या का निदान हेतु बिहार सरकार एक पहल लेकर आई है.

इसके तहत अब नवजात से लेकर 12 वर्ष तक के बच्चों को आधार बनवाने के लिए अब दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा. अब डाकिया घर आकर बच्चों का आधार कार्ड बनाएंगे और साथ हीं हर आयु वर्ग के लोगों की आधार त्रुटियां भी सही कराई जा सकेंगी. इस सेवा को पाने के लिए आपको 50 रुपया शुल्क देना होगा.

इस सुविधा को बिहार में घर के दरवाजे तक विस्तारित किया जा रहा है. आप सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क देकर घर पर डाकिया को बुला सकते हैं. डाक विभाग द्वारा हर डाकिए को आधार निर्माण और सुधार के लिए मशीन उपलब्ध करा दी गई है. उनको सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) की आईडी भी दे दी गई है.

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर की बेटी सपना फोर्ब्स ’30 अंडर 30′ में जगह बनाने वाली बिहार की पहली महिला, पढ़िए उनकी पूरी कहानी…

मोबाइल सेंटर के माध्यम से लगवा सकते हैं आधार कैंप

बिहार सर्किल के मुख्य डाक महाअध्यक्ष अनिल कुमार का कहना है कि बिहार में कुल 535 आधार सेंटर उपलब्ध हैं. इसके अतिरिक्त स्टैटिक सेंटर भी कार्यरत हैं. मोबाइल सेंटर भी अब चलाए जा रहे हैं. मोबाइल सेंटर के माध्यम से अपार्टमेंट, स्कूल या किसी अन्य जगहों पर आधार बनवाने के लिए आप कैंप लगवा सकते हैं.

इस कैंप में किसी भी व्यक्ति की किसी भी प्रकार की आधार त्रुटि सुधारी जा सकती है. उन्होंने कहा कि इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से भी आधार में किसी भी प्रकार की त्रुटि हो उसको सुधारी जा सकती है.

2 महीने पहले प्लांट किया गया था बम, ऐसे इजरायल ने हानिया को मार गिराया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >