पति को फोन कर विदाई के बहाने मायके बुलाया और खाने में जहर देकर मार डाला

बिक्रम : महजपुरा गांव में पत्नी को विदा कराने गये युवक को जहर देकर मार देने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में मृतक के भाई ने थाने में उसकी पत्नी सहित चार अन्य लोगों पर साजिश के तहत अपने भाई की हत्या करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत की है. घटना […]

बिक्रम : महजपुरा गांव में पत्नी को विदा कराने गये युवक को जहर देकर मार देने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में मृतक के भाई ने थाने में उसकी पत्नी सहित चार अन्य लोगों पर साजिश के तहत अपने भाई की हत्या करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत की है.
घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई अमरजीत कुमार (कौशल नगर हवाई अड्डा, पटना) ने बताया कि उनके छोटे भाई अंजय कुमार की शादी 2011 में आरती कुमारी (पिता सुदामा प्रसाद) महजपुरा निवासी के साथ हुई थी.
शादी के दो साल बाद ही आरती उनके भाई के साथ बराबर झगड़ा करती थी. उसने आरोप लगाया है कि झगड़ा कर बिना सूचना के आरती मायके महजपुरा चली आती थी. घटना के दिन सोमवार की सुबह आरती देवी ने फोन से उनके भाई अंजय कुमार (30) को विदाई कराने के लिए मायके महजपुरा में बुलाया और खाने में जहर देकर उसे मार डाला. इस बात की सूचना लड़की के भाई सिंटू कुमार ने उन्हें मोबाइल पर दी और पीएमसीएच आने को कहा. जब वे पीएमसीएच पहुंचे, तो उसके भाई के ससुराल पक्ष के लोग भाग खड़े हुए.
इस घटना की लिखित शिकायत मृतक के भाई अमरजीत कुमार ने स्थानीय थाने को दी है. उन्होंने मृतक की पत्नी आरती कुमारी सहित चार अन्य लोगों पर एक साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थानाप्रभारी का कहना कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.
परिजनों का शक, शराब पीने से हुई मौत
दानापुर : ताराचक निवासी राजमिस्त्री नरेश यादव(45) उर्फ टुलू को सोमवार की सुबह घर से पड़ोसी रवींद्र बुला कर ले गया था. मंगलवार की अहले सुबह खगौल के कोथवां -मुस्तफापुर सड़क किनारे से नरेश का शव परिजनों ने बरामद कर घर लाया. इसकी सूचना खगौल व दानापुर पुलिस को दी. सीमा क्षेत्र में नहीं पड़ने की बात कह कर दानापुर व खगौल पुलिस ने बात को टल दिया. फिर चार घंटे के बाद में खगौल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. मृतक के भाई सुरेश यादव के बयान पर मामला दर्ज किया गया है.
दर्ज प्राथमिकी में सुरेश ने बताया है कि सोमवार की सुबह नौ बजे घर से मेरे भाई नरेश को पड़ोसी रवींद्र बुला कर ले गया था. उसने बताया कि शाम तक नरेश घर नहीं आया, तो रवींद्र के घर पूछने गया, तो बताया कि मुस्तफापुर में शराब के नशे में गिरा पड़ा हुआ है.
सूचना मिलने के बाद हमलोगों ने रात में मुस्तफापुर में खोजबीन की, परंतु वह कहीं नही मिला. उसने बताया कि मंगलवार की अहले सुबह पुन: मुस्तफापुर में खोजबीन करने गये, तो मुन्ना टेंट के सामने सड़क किनारे नरेश मृत पड़ हुआ था. उसने शक जाहिर किया किया शराब पीने से मेरे भाई की मौत हुई है. थानाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >