पुलिस वैन पर फायरिंग

दुल्हिनबाजार : गुरुवार की देर रात स्थानीय बाजार में गश्त कर रही पुलिस वैन पर बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग की. इसके बाद पुलिस ने पीछा कर बेल्हौरी गांव से एक युवक के साथ दो बाइकें बरामद कीं. जानकारी के अनुसार देर रात सब इंस्पेक्टर सुमन कुमार के नेतृत्व में पुलिस स्थानीय बाजार में गश्त […]

दुल्हिनबाजार : गुरुवार की देर रात स्थानीय बाजार में गश्त कर रही पुलिस वैन पर बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग की. इसके बाद पुलिस ने पीछा कर बेल्हौरी गांव से एक युवक के साथ दो बाइकें बरामद कीं. जानकारी के अनुसार देर रात सब इंस्पेक्टर सुमन कुमार के नेतृत्व में पुलिस स्थानीय बाजार में गश्त कर रही थी. इस दौरान वहां से गुजर रहे वाहनों को पुलिस रोक कर जांच कर रही थी. इसी समय बाइक पर सवार अपराधियों ने पुलिस वैन पर पर फायरिंग की. इसके बाद पुलिस ने अपराधियों का पीछा किया, पर अंधेरे का फायदा उठा कर अपराधी बेल्हौरी गांव में बाइक खड़ी कर भाग निकले. इसके बाद वहां से पुलिस ने दो बाइकें बरामद कीं.
वहीं, दुल्हिनबाजार थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि रात्रि में बेल्हौरी गांव में पुलिस ने छापेमारी की और बिहटा थाना क्षेत्र के मुसेपुर गांव निवासी किशोर सिंह के 22 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >