Chhath-Diwali Special Train: यात्रियों को राहत: बिहार आने वालों के लिए चलाई जायेंगी 8 स्पेशल ट्रेनें, देखिए पूरी लिस्ट और टाइम टेबल

Chhath-Diwali Special Train: छठ और दिवाली के मौके पर बिहार आने वालों के लिए जरूरी खबर है. रेलवे की ओर से 8 स्पेशल ट्रेनें चलाए जाने का फैसला लिया गया है. यह ट्रेनें राज्य के अलग-अलग जिलों के लिए चलाई जायेंगी. इस फैसले से यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी.

Chhath-Diwali Special Train: त्योहारों की सीजन की शुरुआत अक्टूबर से हो जाएगी. इस बीच बिहार आने वालों के लिए अच्छी खबर है. उनके लिए कंफर्म टिकट नहीं मिलने की परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है. राज्य के अलग-अलग जिलों के लिए 8 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है. इस फैसले से ट्रेनों में भीड़भाड़ की समस्या भी कम होने की उम्मीद है.

देखिए ट्रेनों की लिस्ट

रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (गाड़ी नंबर- 05557/05558)- यह ट्रेन हर मंगलवार और गुरुवार को चलाई जाएगी. 22 सितंबर से 26 नवंबर तक इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा. इस ट्रेन में यात्रियों को 4 जेनरल बोगी, 4 स्लीपर बोगी, 6 एसी थर्ड क्लास, 2 एसी सेकंड क्लास और 1 एसी फर्स्ट सह सेकंड क्लास की सुविधा मिलेगी. यह ट्रेन पूरे 10 ट्रिप लगाएगी.

मुजफ्फरपुर हडपसर (पुणे) (गाड़ी नंबर- 05589/05590)- इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 22 सितंबर से 26 नवंबर तक होगा. यह ट्रेन भी हर मंगलवार और गुरुवार को चलेगी और पूरे 10 ट्रिप लगाएगी. इस ट्रेन में यात्रियों को 2 जेनरल बोगी, 8 स्लीपर बोगी, 8 एसी थर्ड क्लास, 1 इकोनॉमी क्लास और 1 एसी फर्स्ट सह सेकंड क्लास की सुविधा मिलेगी.

सहरसा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (गाड़ी नंबर- 05585/05586)- इस ट्रेन का परिचालन हर शुक्रवार और रविवार को होगा. इस ट्रेन को 18 सितंबर से 29 नवंबर तक चलाया जाएगा. यह ट्रेन 11 ट्रिप लगाएगी. इस ट्रेन में यात्रियों को 4 जेनरल बोगी, 8 स्लीपर बोगी, 6 एसी थर्ड क्लास और 2 इकोनॉमी क्लास की सुविधा मिलेगी.

नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेन (गाड़ी नंबर- 04098/04097)- इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 10 नवंबर से किया जाएगा. फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस के तौर पर इन ट्रेन को चलाया जाएगा. यह ट्रेन गाजियाबाद, गोरखपुर, नरकटियागंज, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर होते हुए दरभंगा पहुंचेगी. इसके बाद वापसी में इन्हीं रूटों से होते हुए लौट जाएगी.

नई दिल्ली-दानापुर स्पेशल (गाड़ी नंबर- 04089/04090)- नई दिल्ली और दानापुर के बीच यह ट्रेन पहले से चल रही है. लेकिन अब इसकी अवधि बढ़ाने का फैसला लिया गया है. यह सुपरफास्ट साप्ताहिक ट्रेन 2 अक्टूबर से 21 अक्टूबर के बीच 8 ट्रिप लगाएगी. इससे दिल्ली और बिहार के बीच यात्रा करने वाले लोगों को राहत मिल सकेगी.

नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल (गाड़ी नंबर- 04051/04052)- इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 2 अक्टूबर से 29 नवंबर के बीच किया जाएगा. हर शुक्रवार और शनिवार को यह ट्रेन चलेगी. टोटल 9 फेरे यह ट्रेन लगाएगी.

आनंद विहार से जोगबनी (गाड़ी नंबर- 04007/04008)- दिल्ली और अररिया के बीच यह स्पेशल ट्रेन चलेगी. यह ट्रेन 2 अक्टूबर से 7 नवंबर के बीच चलाया जाएगा. आनंद विहार टर्मिनल से हर शनिवार को इस ट्रेन को चलाया जाएगा.

आनंद विहार से भागलपुर स्पेशल ट्रेन (गाड़ी नंबर- 04061/04062)- छठ-दिवाली से पहले यह ट्रेन चलाई जाएगी. दिल्ली और भागलपुर के बीच 10 अक्टूबर से यह ट्रेन चलेगी और 26 नवंबर तक इसका परिचालन होगा. खास बात यह है कि हर रोज यह ट्रेन चलेगी. गया, किऊल और जमालपुर समेत अन्य रूटों से गुजरेगी.

Also Read: बिहार के 19 जिलों में आज बिगड़ा रहेगा मौसम, बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >