PHOTOS: बिहार में प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए शानदार हैं ये 5 जगहें, हसीन वादियां, हरी-भरी पहाड़ियां देंगे परफेक्ट वाइब

1 / 6
PHOTOS: बिहार में प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए शानदार हैं ये 5 जगहें, हसीन वादियां, हरी-भरी पहाड़ियां देंगे परफेक्ट वाइब
फुल स्क्रीन में देखें

सांकेतिक तस्वीर

Pre Wedding Photo Shoot Location In Bihar: शादी से पहले खूबसूरत पलों को कैमरे में कैद करने का ट्रेंड इन दिनों खूब बढ़ रहा है. प्री-वेडिंग फोटोशूट अब हर कपल की वेडिंग प्लानिंग का खास हिस्सा बन चुका है. बिहार में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं, जहां प्राकृतिक नजारों से लेकर ऐतिहासिक विरासत तक, हर तरह का बैकग्राउंड मिल सकता है. इनमें 5 ऐसी जगहों के बारे में बतायेंगे, जो आपको स्पेशल फील करायेंगे.

2 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

पटना का भद्र घाट

पटना का भद्र घाट

पटना में प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए गंगा किनारे की खूबसूरती कपल्स को खूब पसंद आ रही है. गांधी घाट, जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव), एनआईटी घाट, भद्र घाट और काली घाट इसके लिए लोकप्रिय स्पॉट हैं. सूर्योदय और सूर्यास्त के दौरान गंगा की लहरों, नावों और सुनहरी रोशनी के बीच तस्वीरें बेहद खूबसूरत आती हैं. खास बात है कि इन घाटों को लगातार संवारा भी जा रहा है.

3 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

तेलहर कुंड

कैमूर का तेलहर कुंड

कैमूर में प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए करकटगढ़ वाटरफॉल, तेलहर कुंड और मां मुंडेश्वरी मंदिर के आसपास की हरी-भरी पहाड़ियां शानदार लोकेशन हैं. झरनों की कल-कल ध्वनि, घने जंगल और पहाड़ी वादियां तस्वीरों में रोमांटिक और नेचुरल एहसास भर देती हैं. खासकर नेचर लवर्स कपल्स के लिए ये जगहें किसी फिल्मी लोकेशन से कम नहीं. यहां का खूबसूरत बैकग्राउंड प्री-वेडिंग एल्बम को यादगार बना सकता है.

4 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

जल मंदिर, पावापुरी

पावापुरी का जल मंदिर

पावापुरी का जल मंदिर प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए बेहद खूबसूरत लोकेशन है. लाल कमल से सजे तालाब और आसपास का शांत माहौल तस्वीरों को खास बना सकता है. मंदिर परिसर, गर्भगृह के अंदर या उसके नजदीक व्यावसायिक और प्री-वेडिंग फोटोग्राफी की अनुमति नहीं है. ऐसे में कपल्स आसपास के प्राकृतिक नजारों और नजदीकी ऐतिहासिक स्थलों को फोटोशूट के लिए चुन सकते हैं. यहां की खूबसूरती तस्वीरों को यादगार बना सकती है.

5 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

पांडु पोखर पार्क, राजगीर

राजगीर का पांडु पोखर पार्क

राजगीर का पांडु पोखर प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए बिहार की खूबसूरत लोकेशन में शामिल है. हरियाली, शांत वातावरण, झील और बोटिंग एरिया यहां की तस्वीरों को नेचुरल और रोमांटिक लुक देते हैं. इसके अलावा खुले ग्रीन स्पेस में कपल्स अलग-अलग थीम पर फोटोशूट करा सकते हैं. पानी और हरियाली से घिरा यह खूबसूरत स्थल उन कपल्स के लिए बेहतर ऑप्शन है, जो बिना दूर जाए सुकून भरे माहौल में अपनी यादों को कैमरे में कैद करना चाहते हैं.

6 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

ग्लासब्रिज, राजगीर

राजगीर का ग्लासब्रिज

राजगीर का ग्लास ब्रिज प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए कपल्स को रोमांटिक के साथ एडवेंचरस अंदाज भी देता है. नालंदा के राजगीर के नेचर सफारी में इस कांच के पुल से पहाड़ों और घने जंगलों का शानदार नजारा दिखाई देता है. पारदर्शी शीशे पर खड़े होकर खींची गई तस्वीरों में वाइड-एंगल बैकग्राउंड और सिनेमैटिक फील नजर आती है. नेचर और रोमांच को एक साथ कैमरे में कैद करना चाहने वाले कपल्स के लिए यह खास लोकेशन हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >