सिपाही भर्ती अभ्यर्थियों की बल्ले-बल्ले, आज चलेंगी 26 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें, देखिए पूरी लिस्ट

Exam Special Train List Bihar: मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा आज है. इसे लेकर रेलवे की ओर से तैयारी की गई है. आज 26 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जायेंगी. पिछले दिनों हुई घटना को देखते हुए रेलवे जंक्शन पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

Exam Special Train List Bihar: दूसरे चरण की मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा आज हो रही है. इसमें शामिल होने के लिए मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी ट्रेन पकड़ने के लिए पटना जंक्शन और पाटलिपुत्र जंक्शन पर पहुंचे. आज भी परीक्षा को देखते हुए 26 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है.

ये रही 26 स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट

07:17 बजे: पटना से गया के लिए

13:30 बजे: बक्सर से दानापुर

18:00 बजे: बक्सर से पटना

12:30 बजे: किऊल से गया वाया शेखपुरा, नवादा

17:30 बजे: गया से किऊल वाया नवादा, शेखपुरा

08:00 बजे : बख्तियारपुर से राजगीर वाया बिहारशरीफ, नालंदा

13:00 बजे: राजगीर से बख्तियारपुर वाया नालंदा, बिहारशरीफ

15:30 बजे: बख्तियारपुर से राजगीर वाया बिहारशरीफ, नालंदा

18:15 बजे : राजगीर से बख्तियारपुर वाया नालंदा, बिहारशरीफ

13:00 बजे: बेतिया से हाजीपुर वाया मुजफ्फरपुर

18:00 बजे: बेतिया से पाटलिपुत्र वाया मुजफ्फरपुर

13:30 बजे: दौरम मधेपुरा से हाजीपुर

13:00 बजे: मधुबनी से सोनपुर

18:00 बजे : मधुबनी से सीवान

13:00 बजे: मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र

18:00 बजे: मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र

13:00 बजे: समस्तीपुर से सीवान

18:00 बजे: समस्तीपुर से हाजीपुर

18:00 बजे: पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्र

14:00 बजे: सहरसा से हाजीपुर

13:00 बजे: सुपौल से देवघर

14:00 बजे: औरंगाबाद से गया

18:30 बजे: औरंगाबाद से गया

18:00 बजे: हाजीपुर से छपरा

16:00 बजेः सोनपुर से मुजफ्फरपुर

16:00 बजे: नवगछिया से पाटलिपुत्र

रेलवे स्टेशनों पर भारी पुलिस बल तैनात

शनिवार की देर रात से रविवार की सुबह तक पाटलिपुत्र जंक्शन पर हुए हंगामा और पथराव की घटना से सबक लेते हुए जंक्शन पर बड़ी संख्या में रेलवे पुलिस बल की तैनाती की गई थी. पुलिस बल की कड़ी निगरानी में शांतिपूर्वक तरीके से छात्र परीक्षा स्पेशल ट्रेनों से रवाना हुए. सबसे अधिक भीड़ पटना जंक्शन पर रही.

दानापुर मंडल में 150 अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी. रेलवे अधिकारियों के अनुसार पूर्व मध्य रेलवे के निर्देश पर डीआरएम दानापुर और आरपीएफ कमांडेंट उदय सिंह पवार की अगुआई में 150 अतिरिक्त पुलिस बल को दानापुर मंडल के पटना, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, राजगीर, बख्तियारपुर समेत आधा दर्जन से अधिक स्टेशनों पर तैनात किया गया है. पुलिस बल बुधवार को भी स्टेशनों पर तैनात रहेंगे.

दानापुर में बनाया गया कंट्रोल रूम

निगरानी के लिए सीनियर कमांडेंट अधिकारी की देखरेख में दानापुर में एक अलग से कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां स्पेशल अधिकारियों की देखरेख में एक-एक पल की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है. साथ ही संदिग्ध गतिविधि देखने पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच रही थी.

Also Read: स्पेशल एयरफोर्स प्लेन गजराज से पटना लाया गया नीट का क्वेश्चन पेपर, 21 जून को होगी परीक्षा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >