बिहार : पूर्व मंत्री पी एन शर्मा का निधन

पटना : बिहार के पूर्व मंत्री पी एन शर्मा का आज लंबी बीमारी के बाद 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया. शर्मा कांग्रेस के मुख्यमंत्री सत्येन्द्र नारायण सिंह की कैबिनेट में मंत्री थे. वह बिहार विधान परिषद के पांच बार सदस्य रहे. मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और उनके पूर्ववर्ती वरिष्ठ जदयू नेता नीतीश […]

By Prabhat Khabar Print Desk | October 24, 2014 3:19 PM

पटना : बिहार के पूर्व मंत्री पी एन शर्मा का आज लंबी बीमारी के बाद 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया. शर्मा कांग्रेस के मुख्यमंत्री सत्येन्द्र नारायण सिंह की कैबिनेट में मंत्री थे.

वह बिहार विधान परिषद के पांच बार सदस्य रहे. मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और उनके पूर्ववर्ती वरिष्ठ जदयू नेता नीतीश कुमार ने शर्मा के आवास पर जाकर संवेदना व्यक्त की. कुमार ने कहा कि शर्मा एक बेहतरीन इंसान थे. वह हर क्षेत्र के लोगों से तुरंत घुलमिल जाते थे.

विधान परिषद के अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह ने भी उनके निधन पर शोक जताया. सिंह ने कहा कि शर्मा जी की मौत राज्य के लिए नुकसान तो है ही साथ ही उनके लिए यह एक निजी क्षति भी है. उन्होंने कहा कि विधान परिषद को सुचारु रुप से चलाने के मामले में उन्हें शर्मा से काफी कुछ सीखने को मिला.

Next Article

Exit mobile version