ताला तोड़ घर में चोरी करते रंगेहाथ युवक धराया, जेल

बेतिया : ताला तोड़कर घर से चोरी करता एक चोररंगे हाथ पकड़ा गया. चोर को मकान मालिक ने नगर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने युवक को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है. शहर के कमलनाथ नगर मोहल्ले के निवासी उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव अपने रिस्तेदार के घर गये हुए थे. इस दौरान घर […]

बेतिया : ताला तोड़कर घर से चोरी करता एक चोररंगे हाथ पकड़ा गया. चोर को मकान मालिक ने नगर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने युवक को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है. शहर के कमलनाथ नगर मोहल्ले के निवासी उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव अपने रिस्तेदार के घर गये हुए थे. इस दौरान घर में ताला बंद था. शनिवार की देर शाम जब वह अपने परिवार के साथ-वापस घर पहुंचे तो देखा की घर का ताला टूटा हुई है और दरवाजा खुला है.

जैसे ही घर के अंदर गये. देखा कि एक और कमरे का ताला टूटा हुआ है और अंदर से आवाज आ रही है. कमरे के अंदर जाकर देखा तो एक व्यक्ति आलमीरा खोलकर सामान निकाल रहा है. इसके बाद परिवार के लोगों ने हल्ला मचाकर लोगों को इकठ्ठा किया और चोर को पकड़ने में सफल रहे. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी.

मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले चोर को कर दिया गया. पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. नगर थानाध्यक्ष शशि भूषण ठाकुर ने बताया कि चोरी करते पकड़ा गया युवक कमलनाथ नगर का छोटू सोनी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >