केबीसी के नाम पर जालसाज सक्रिय, कर रहे हैं ठगी

पटना : जालसाज ठगी के नये-नये रास्ते तलाशते हैं और समय के साथ ही जालसाजी के ट्रेंड को बदल देते हैं. इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) का सीजन चल रहा है. इसका लाभ उठाने के लिए जालसाज भी सक्रिय हो चुके हैं. ये जालसाज लोगों को लखपति होने का प्रलोभन देकर अपने एकाउंट में […]

पटना : जालसाज ठगी के नये-नये रास्ते तलाशते हैं और समय के साथ ही जालसाजी के ट्रेंड को बदल देते हैं. इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) का सीजन चल रहा है. इसका लाभ उठाने के लिए जालसाज भी सक्रिय हो चुके हैं. ये जालसाज लोगों को लखपति होने का प्रलोभन देकर अपने एकाउंट में पैसे डलवा लेते हैं. लोगों को ठगी का एहसास तभी होता है, जब वे ठगे जाते हैं.

पटना पुलिस ने सतर्क रहने की अपील की : कई तरीकों से केबीसी के नाम पर जालसाजी कर लोगों से पैसे ऐंठने के मामले सामने आने के बाद पटना पुलिस ने लाेगों से
सतर्क रहने की अपील की है. पटना पुलिस की ओर से साइबर सेनानी ग्रुप में सतर्क रहने के साथ ही जागरूक करने के लिए पुलिस ऑफिसर
द्वारा मैसेज डाले गये हैं. और, लोगों को बताया गया है कि जालसाज किन-किन तरीकों से ठगी कर
सकते हैं.
कई मामले आ चुके हैं सामने
– पूर्व में केबीसी के नाम पर ठगी के कई मामले पूरे देश में सामने आ चुके हैं और लखपति बनने के चक्कर में लाेग हजारों रुपये गंवा चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >