छपरा (सारण) : जदयू की ओर से चलाये जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक शुक्रवार को आयोजित की गयी. इसमें राज्यसभा सांसद सह राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) रामचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि बूथ एवं पंचायत स्तर पर अध्यक्ष एवं सचिव बनाये जायेंगे. उन्होंने कहा कि 2020 का विधानसभा चुनाव एनडीए के साथ मिलकर लड़ेंगे और नीतीश कुमार नेतृत्व करेंगे.
नीतीश के नेतृत्व में एनडीए लड़ेगा अगला विस चुनाव : आरसीपी सिंह

नीतीश के नेतृत्व में एनडीए लड़ेगा अगला विस चुनाव : आरसीपी सिंह
Copied link
छपरा (सारण) : जदयू की ओर से चलाये जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक शुक्रवार को आयोजित की गयी. इसमें राज्यसभा सांसद सह राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) रामचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि बूथ एवं पंचायत स्तर पर अध्यक्ष एवं सचिव बनाये जायेंगे. उन्होंने कहा कि 2020 का विधानसभा चुनाव एनडीए के साथ मिलकर लड़ेंगे […]
उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को सभी कार्यकर्ता कम से कम दो पौधे अवश्य लगाएं. आरसीपी ने कहा कि संगठन से ही पार्टी चलती है. कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है. मौके पर विधायक धूमल सिंह, विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव, पूर्व विधायक मंटू सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद थे.