समस्तीपुर में व्यवसायी को मारी गोली, मौत

शाहपुर पटोरी (समस्तीपुर) : थाना क्षेत्र के इमनसराय में गुरुवार की रात अपराधियों ने किराना व्यवसायी उमाकांत चौधरी उर्फ फुदेना चौधरी (50) की गोली मार कर हत्या कर दी. परिजनों का कहना है कि घटना की रात उमाकांत पड़ोस में श्राद्धकर्म का भोज खाकर आया और दरवाजे पर सो गया. देर रात अपराधियों ने सोये […]

शाहपुर पटोरी (समस्तीपुर) : थाना क्षेत्र के इमनसराय में गुरुवार की रात अपराधियों ने किराना व्यवसायी उमाकांत चौधरी उर्फ फुदेना चौधरी (50) की गोली मार कर हत्या कर दी. परिजनों का कहना है कि घटना की रात उमाकांत पड़ोस में श्राद्धकर्म का भोज खाकर आया और दरवाजे पर सो गया. देर रात अपराधियों ने सोये में ही उसके सिर में दो गोली मार दी.

इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब तक पहुंचते हमलावर फरार हो गये थे. पत्नी नंदनी देवी ने इमनसराय निवासी रूपेश कुमार एवं रूपौली चकसीमा निवासी यशंवत राय उर्फ बेगा को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >