प्रेमी की है आज शादी, गिरफ्तारी कराने पटना पहुंची प्रेमिका

पटना : ग्वालियर की एक लड़की शुक्रवार को अपने प्रेमी को गिरफ्तार कराने के लिए पटना पहुंची. जबकि, प्रेमी की शादी शनिवार को है. उसकी शादी की खबर मिलने के बाद ही प्रेमिका आयी और एसएसपी गरिमा मलिक से गिरफ्तारी की गुहार लगाने पहुंची. हालांकि एसएसपी से मुलाकात नहीं हो पायी. इसके बाद वह प्रेमी […]

पटना : ग्वालियर की एक लड़की शुक्रवार को अपने प्रेमी को गिरफ्तार कराने के लिए पटना पहुंची. जबकि, प्रेमी की शादी शनिवार को है. उसकी शादी की खबर मिलने के बाद ही प्रेमिका आयी और एसएसपी गरिमा मलिक से गिरफ्तारी की गुहार लगाने पहुंची. हालांकि एसएसपी से मुलाकात नहीं हो पायी.

इसके बाद वह प्रेमी के घर से संबंधित राजीव नगर थाने गयी. लेकिन वहां भी उसे कोई रिस्पांस नहीं मिला. बताया जाता है कि प्रेमिका ने अपने प्रेमी के खिलाफ ग्वालियर के ही विश्वविद्यालय थाने में शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण का मामला दर्ज करा चुकी है. प्रेमी आशियाना नगर का रहने वाला है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >