तीन घरों से नकद व जेवरात समेत 12 लाख की हुई चोरी

ताजपुर : थाना क्षेत्र के भेरोखड़ा गांव में सोमवार की रात चोरों ने तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया. इसमें दो लाख रुपये नकद व 10 लाख के जेवरात चोरी जाने की बात गृहस्वामियों ने बतायी है. सूचना पर पहुंची ताजपुर थाने की पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है. पीड़ितों में […]

ताजपुर : थाना क्षेत्र के भेरोखड़ा गांव में सोमवार की रात चोरों ने तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया. इसमें दो लाख रुपये नकद व 10 लाख के जेवरात चोरी जाने की बात गृहस्वामियों ने बतायी है. सूचना पर पहुंची ताजपुर थाने की पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है. पीड़ितों में कुर्मी टोला के सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी रामसागर राय, राजपूत टोला के संतोष सिंह व रामप्रवेश सिंह शामिल हैं.

घटना के संबंध में बताया गया है कि अन्य दिनों की भांति ही सोमवार की रात पीड़ित परिवार के लोग खाना खाने के बाद सोने चले गये. गर्मी अधिक होने के कारण पुरुष सदस्य घर के बाहर सो रहे थे. जबकि महिलाएं घर के अंदर अपने कमरों में ही सो रही थी. छत के रास्ते घर के अंदर प्रवेश करने के बाद चोरों ने दरवाजे की कुंडी लगा कर महिलाओं को अंदर ही कैद कर दिया. फिर चोरी की घटना को अंजाम देकर आराम से चलते बने.

वहीं, संतोष सिंह के घर चोरी के दौरान जगी महिला उषा देवी द्वारा विरोध करने पर उसे हथौड़े से वार कर घायल कर दिया. सूचना मिलने के बाद ताजपुर थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया है. चोर गिरोह का जल्द खुलासा करने का दावा किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >