15 महीने की बच्ची से दुर्व्यवहार

पंडौल : थाना क्षेत्र के एक गांव में महज 15 माह की बच्ची से एक नाबालिग लड़का द्वारा दुर्व्यवहार किये जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में बच्ची की मां ने पंडौल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि बीते 6 मई को मतदान के दिन वह […]

पंडौल : थाना क्षेत्र के एक गांव में महज 15 माह की बच्ची से एक नाबालिग लड़का द्वारा दुर्व्यवहार किये जाने का मामला सामने आया है.

इस संबंध में बच्ची की मां ने पंडौल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि बीते 6 मई को मतदान के दिन वह मतदान करने गयी थी.
इस बीच में बगल के ही एक किशोर को अपने 15 माह की बच्ची को देख रेख करने को कह कर गयी थी. मतदान करने के बाद जब वह लौटी तो बच्ची को रोते देखा. युवक बच्ची को उसके मां को देकर भाग गया. जब महिला ने बच्ची को रोते देखा तो उसके कपड़े को खोल कर देखा. जिसमें मासूम बच्ची के गुप्तांग से खून बहते देखा.
मां जब बच्ची को लेकर चिकित्सक के पास गयी तो उसे बच्ची के साथ दुर्व्यवहार होने की जानकारी दी गयी. इसके बाद थाना में आरोपित किशोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने पंडौल थाने मे लिखित आवेदन पर प्राथमिकी संख्या 91/19 दर्ज करते हुए त्वरित कार्रवाई कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >