लोडेड पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार, दो फरार

पुलिस ने गिरफ्तारी से बड़ी घटना को टाल दिया पकड़ीदयाल : पुलिस ने छापेमारी कर धीरज कुमार को लोडेड पिस्टल के साथ बुधवार को गिरफ्तार कर एक बड़ी घटना को टाल दिया है. मौके से सरगना मिठू कुमार व सौरभ कुमार अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गये, लेकिन धीरज से पूछताछ में मिले सुराग […]

पुलिस ने गिरफ्तारी से बड़ी घटना को टाल दिया

पकड़ीदयाल : पुलिस ने छापेमारी कर धीरज कुमार को लोडेड पिस्टल के साथ बुधवार को गिरफ्तार कर एक बड़ी घटना को टाल दिया है. मौके से सरगना मिठू कुमार व सौरभ कुमार अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गये, लेकिन धीरज से पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस छापेमारी कर रही है. पुलिस ने बताया कि धीरज की पकड़ीदयाल उसके घर से हुई, जहां अन्य अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जमा हुए थे.
पुलिस ने गिरफ्तार धीरज के पास से 315 बोर का एक जिंदा कारतूस सहित दो कारतूस बरामद किया है. गिरोह में शामिल सभी नये उम्र के है और पिछले एक माह से पकड़ीदयाल-शिकारगंज पथ में छोटी-बड़ी आधे दर्जन लूट की योजना को अंजाम दिया है. डीएसपी दिनेश पांडेय ने बताया कि सूचना मिली कि एक अपराधी गिरोह पकड़ीदयाल-ढाका में सक्रिय है. वह पिस्टल का भय दिखाकर राहगीरों से लूटपाट करता है. राहगीर भय के कारण इसकी सूचना पुलिस को नहीं दे पाते थे. पुलिस के अनुसार गिरोह का सरगना मिठू कुमार है, उसका दो साथी धीरज कुमार व सौरभ कुमार है.
पुलिस को सूचना मिली की तीनों मिलकर धीरज के घर पर अपराध की योजना बना रहे है. इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने दलबल के साथ धीरज के घर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने धीरज के निशानदेही पर सौरभ के बिछावन के नीचे से लोडेड पिस्टल व दो जिंदा कारतूस जब्त किया है. धीरज ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि उनके साथ मिठू एवम सौरभ अपराध की योजना बना रहा था. पुलिस तीनो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मिठू एवम सौरभ की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >