एक महीने पूर्व ही परिजनों ने शादी करके भेजा था ससुराल
प्रेमी के बुलावे पर ससुराल से समस्तीपुर आयी थी युवती
समस्तीपुर : प्रेमी के धोखा से आहत एक युवती ने मंगलवार की सुबह सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि जिस प्रेमी के लिए उसने अपना घर परिवार, पति और ससुराल तक त्याग दी थी. उस प्रेमी ने दो दिन भी उसका साथ नहीं दिया और धोखे से रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया़ इस घटना से आहत उसने एक साथ दो-दो सल्फास की गोली खा ली.
आत्महत्या करने वाली यह युवती जिले के खानपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली बतायी जाती है़ जो मंगलवार की सुबह समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के समीप सल्फास की गोली खाकर मां-बाप को सूचना दे दी.
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया. लेकिन पांच-छह घंटे के इलाज के बाद उसकी मौत हो गयी. परिजनों की मानें तो करीब एक माह पूर्व ही उन्होंने अपनी बेटी की शादी की थी़ लेकिन वह गांव के ही एक लड़के से प्यार करती थी. जिसका घर के लोगों को पता नहीं था़ बताया जाता है कि लड़की ससुराल में थी.
जहां से दो दिन पूर्व प्रेमी के झांसे में आकर निकल गयी थी. वह प्रेमी के साथ समस्तीपुर स्टेशन पर पहुंची. जहां प्रेमी ने पैसा की व्यवस्था करके आने की बात कर उसे छोड़ फरार हो गया़ प्रेमी के धोखा से आहत होकर उसने सल्फास की गोली खा ली़ परिजनों ने पहले उसे शहर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया.
जहां उसकी स्थिति खराब होते देख क्लीनिक संचालक ने घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दे दी़ सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखकर डीएमसीएच रेफर कर दिया़ इसी बीच उस युवती की मौत हो गयी़ मौत से घबराये परिजन उसकी लाश को लेकर बिना किसी को सूचना दिये ही सदर अस्पताल से निकल गये.
