दलित महिला पर की अभद्र टिप्पणी

नरकटियागंज : शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित महिला के साथ अश्लील हरक्कत व अभद्र व्यवहार करने व उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है. महिला की शिकायत पर शिकारपुर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है. दर्ज एफआइआर में सिसवा बहुरवा गांव निवासी अरुण कुशवाहा व विजय सिंह को नामजद कराया है. […]

नरकटियागंज : शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित महिला के साथ अश्लील हरक्कत व अभद्र व्यवहार करने व उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है. महिला की शिकायत पर शिकारपुर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है. दर्ज एफआइआर में सिसवा बहुरवा गांव निवासी अरुण कुशवाहा व विजय सिंह को नामजद कराया है.

आरोप लगाया है कि वह गांव के ब्रह्म स्थान से होकर घर जा रही थी इसी बीच आरोपितों ने उसे रोका और अभद्र टिप्पणी व अश्लील हरकत करते हुए गाली गलौज दी तथा कहा कि अपने पति से कह दो कि केस उठा ले वरना जान से हाथ धोना पड़ेगा. थानाध्यक्ष उग्रनाथ झा ने बताया कि मामले में एफआइआर दर्ज कर ली गयी है आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >