छेड़खानी का विरोध किया तो घर में घुस कर पीटा

फुलवारीशरीफ . बिड़ला कॉलोनी में छेड़खानी के विरोध करने पर मारपीट की घटना हुई थी. इसी मामले में पीड़ित रामनाथ शर्मा के परिवार ने मारपीट करने वालों में एक आरोपित युवक आर्यन को शुक्रवार को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी. जब पुलिस पहुंची तो आरोपित युवक के परिजन ने पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया […]

फुलवारीशरीफ . बिड़ला कॉलोनी में छेड़खानी के विरोध करने पर मारपीट की घटना हुई थी. इसी मामले में पीड़ित रामनाथ शर्मा के परिवार ने मारपीट करने वालों में एक आरोपित युवक आर्यन को शुक्रवार को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी. जब पुलिस पहुंची तो आरोपित युवक के परिजन ने पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया और धक्का – मुक्की करने लगा. हालत बिगड़ता देखकर थानेदार पहुंचे और आरोपित को हिरासत में लेकर थाना पहुंचे .

युवक भी बिड़ला कॉलोनी का ही रहने वाला है. वह गुरुवार की घटना का मुख्य अभियुक्त दीपक का दोस्त है. बताया जा रहा है कि कल मारपीट करने वाले दीपक और उसके साथ ही कई दिनों से रामनाथ शर्मा जिन की पिटाई हुई है की बेटी के साथ छेड़छाड़ कर रहा था . दोपहर में इस बात को लेकर विवाद भी हुआ था.
रात में घर पर हमला करके दीपक व उसके साथियों ने रामनाथ शर्मा उनके बेटा संतोष शर्मा और बहू मधु शर्मा की पिटाई की और चेन झपट कर फरार हो गये थे. थानेदार मो कैसर आलम ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >