विवाद में मां की गोद से नवजात को छीन जमीन पर पटका, गयी जान

मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) : दरपा थाने के सिसवनिया गांव में राजेश मली की नवजात बच्ची (उम्र-22 दिन) की जमीन पर पटक हत्या कर दी गयी. राजेश आदापुर के कलवारी मझरिया का रहने वाला है. उसकी पत्नी मंजू देवी बच्ची को लेकर मायके में थी. इस दौरान आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने दरवाजे पर […]

मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) : दरपा थाने के सिसवनिया गांव में राजेश मली की नवजात बच्ची (उम्र-22 दिन) की जमीन पर पटक हत्या कर दी गयी. राजेश आदापुर के कलवारी मझरिया का रहने वाला है. उसकी पत्नी मंजू देवी बच्ची को लेकर मायके में थी. इस दौरान आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने दरवाजे पर चढ़ कर गाली-गलौज की.

उसकी मां दुर्गा देवी ने गाली देने से मना किया, तो उसके सिर पर फरसा से हमला कर दिया. मां को बचाने गयी मंजू की गोद से बच्ची को छीन कर जमीन पर पटक दिया. गंभीर रूप से घायल बच्ची को इलाज के लिए उसके परिजन सदर अस्पताल लेकर आये.

चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. अस्पताल प्रशासन की सूचना पर नगर पुलिस ने पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम कराया. सदर अस्पताल पहुंची मृत बच्ची की नानी दुर्गा देवी ने नगर थाने में आवेदन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >