पटना : ग्रुप डी की परीक्षा में सेटिंग करने में स्कॉलर व परीक्षार्थी गिरफ्तार

पटना : पाटलिपुत्र थाने के पीएम मॉल के पास परीक्षा केंद्र पर ग्रुप डी की परीक्षा में दूसरे के बदले में परीक्षा देते हुए स्कॉलर सुरेश कुमार को पुलिस ने पकड़ लिया. इसके बाद उसकी निशानदेही पर परीक्षार्थी मनीष कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया. यह मामला बुधवार का है. मनीष के पास से एक […]

पटना : पाटलिपुत्र थाने के पीएम मॉल के पास परीक्षा केंद्र पर ग्रुप डी की परीक्षा में दूसरे के बदले में परीक्षा देते हुए स्कॉलर सुरेश कुमार को पुलिस ने पकड़ लिया. इसके बाद उसकी निशानदेही पर परीक्षार्थी मनीष कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया. यह मामला बुधवार का है. मनीष के पास से एक गाड़ी व एक लाख रुपया बरामद किया गया है.

यह परीक्षा के बाद सुरेश को एक लाख रुपये देने के लिए अपने पास रख रखा था. पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है. इसके साथ ही इस बात की छानबीन की जा रही है कि ये लोग नौकरी लगाने वाले किस गिरोह से जुड़े हैं और उसमें कौन-कौन शामिल हैं. इसके लिए पुलिस दोनों को रिमांड पर लेगी. पाटलिपुत्र थानाध्यक्ष टी एन तिवारी ने दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि की.

चार लाख में हुई थी सेटिंग : चार लाख रुपये में ग्रुप डी पास करवाने की सेटिंग हुई थी. इसमें से 50 हजार रुपये मनीष ने सुरेश को दे दिया था. मनीष व सुरेश की जान-पहचान कुछ दिन पहले एक दोस्त के माध्यम से हुई थी. परीक्षा के बाद एक लाख रुपये और देना था और मनीष उसे लेकर सांई मंदिर के पास खड़ा था. लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया. इसके बाद उसे पूरा काम होने के बाद ढ़ाई लाख रुपये देने थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >