जहानाबाद में पुलिस पर हमला, थानेदार समेत चार जख्मी

काको (जहानाबाद) : सातनपुर में दो गुटों के बीच हो रही मारपीट की सूचना पर पुलिस की टीम पहुंची. मामला शांत कराने के दौरान ग्रामीण उग्र हो गये और पर हमला कर दिया. इसमें थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये. पुलिस को अपनी रक्षा में दो गोलियां भी हवा में चलायीं. घायल पुलिसकर्मियों का […]

काको (जहानाबाद) : सातनपुर में दो गुटों के बीच हो रही मारपीट की सूचना पर पुलिस की टीम पहुंची. मामला शांत कराने के दौरान ग्रामीण उग्र हो गये और पर हमला कर दिया. इसमें थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये. पुलिस को अपनी रक्षा में दो गोलियां भी हवा में चलायीं.
घायल पुलिसकर्मियों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, काको में कराया गया. इस मामले में पुलिस ने गांव के ही राजकुमार यादव के पुत्र अजीत कुमार को गिरफ्तार किया. उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सातनपुर में विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव का चुनाव होना था. चुनाव को लेकर दो गुटों में तनातनी बनी हुई थी.
इसकी जानकारी ग्रामीणों ने काको थाने की पुलिस को दी. वहां पुलिस पहुंची और मामला शांत कराने का प्रयास किया. ग्रामीणों ने लाठी-डंडे तथा ईंट-पत्थर से पुलिस टीम पर हमला कर दिया. घायल एसआइ अमरेंद्र कुमार के बयान पर 28 लोगों को नामजद तथा 25-30 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >