बिहार: डीएम ऑफिस के हेड क्लर्क के घर चल रहा था सेक्स रैकेट

पटना : शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी में ममता अपार्टमेंट के समीप डीएम कार्यालय के हेड क्लर्क शैलेंद्र सिंह के मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था. इसका खुलासा उस समय हुआ, जब पुलिस की टीम ने छापेमारी की. उक्त मकान के एक फ्लैट से दो युवतियों व ग्राहक राहुल कुमार (बोरिंग रोड) को पकड़ […]

पटना : शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी में ममता अपार्टमेंट के समीप डीएम कार्यालय के हेड क्लर्क शैलेंद्र सिंह के मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था. इसका खुलासा उस समय हुआ, जब पुलिस की टीम ने छापेमारी की. उक्त मकान के एक फ्लैट से दो युवतियों व ग्राहक राहुल कुमार (बोरिंग रोड) को पकड़ लिया है.

हालांकि सेक्स रैकेट चलानेवाला संचालक दिलीप सिंह व एक युवती वहां से निकल भागने में सफल रहे. कमरे के अंदर से शक्तिवर्धक दवाएं, कंडोम, फोटो अलबम, नैनो कार (बीआर 01 बी एक्स 0354) व स्कूटी (बीआर 01 बी क्यू 4210) बरामद की गयी है. पुलिस मकान मालिक की संलिप्तता की छानबीन कर रही है.

ग्राहक बन पुलिस ने बिछाया जाल

पुलिस को सूचना मिल रही थी कि शैलेंद्र सिंह के मकान में कुछ गड़बड़ हो रही है. इसका सत्यापन करने के लिए एक दारोगा सादे वेश में वहां पहुंचा और इच्छा जतायी. इस पर दिलीप सिंह ने उन्हें युवतियों के फोटो का एक अलबम दिखाया और पसंद करने को कहा. दारोगा ने जब पूरी तरह से सत्यापन कर लिया, तब उसने बाकी सदस्यों को इसकी जानकारी दी. इसी बीच दिलीप को भनक लग गयी और वह एक युवती के साथ निकल भागा. टीम ने जब छापेमारी की, तो कमरे के अंदर से दो युवतियों व ग्राहक राहुल को पकड़ा गया. शास्त्री नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि युवतियों को एनजीओ के हवाले किया जायेगा.

पाटलिपुत्र में भी पकड़ाया रैकेट

पाटलिपुत्र थाने के जीडी मिश्र पथ में भी पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. इसमें एक युवती को बरामद किया गया है. हालांकि पुलिस इसके संबंध में कुछ भी बताने से इनकार कर रही है. पाटलिपुत्र थानाध्यक्ष ने बताया कि इस तरह की कोई बात नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >