किऊल-मालदा मेमू स्पेशल आज से शुरू, भागलपुर समेत इन 8 स्टेशनों में स्टॉपेज

Summer Special Trains: गर्मी के मौसम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा शुरू की है. 13 अप्रैल से किऊल और मालदा टाउन के बीच MEMU पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है. यह ट्रेन 30 अप्रैल तक रोजाना चलेगी और कुल 18 ट्रिप लगाएगी, जिससे बिहार और झारखंड के हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी.

Summer Special Trains: गर्मी की छुट्टियों का आगाज होते ही अगर आप भी ट्रेन में कंफर्म टिकट के लिए मारामारी कर रहे हैं, तो रेलवे ने आपके लिए खुशियों का सिग्नल दे दिया है. यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने आज यानी 13 अप्रैल से किऊल और मालदा टाउन के बीच ‘मेमू पैसेंजर स्पेशल’ ट्रेन चलाने का बड़ा फैसला किया है.

यह ट्रेन 30 अप्रैल तक हर रोज पटरी पर दौड़ेगी और कुल 18 ट्रिप लगाएगी. सबसे खास बात यह है कि इस ट्रेन के चलने से भागलपुर और जमालपुर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों के यात्रियों को अब वेटिंग लिस्ट से छुटकारा मिल जाएगा.

इन 8 स्टेशनों पर होगा ठहराव

रेलवे ने इस समर स्पेशल ट्रेन का रूट इस तरह तैयार किया है कि बिहार और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों के यात्रियों को सीधा फायदा मिले. किऊल-मालदा मेमू स्पेशल ट्रेन (03204/03203) अपने सफर के दौरान न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों पर रुकेगी.

स्कूलों की छुट्टियां शुरू होते ही हिल स्टेशनों और रिश्तेदारों के घर जाने वाले परिवारों के लिए यह ट्रेन किसी वरदान से कम नहीं है.

टाइम टेबल नोट कर लें

सफर की योजना बनाने से पहले समय का ध्यान रखना जरूरी है. ट्रेन संख्या 03204 किऊल से रोजाना सुबह 6:10 बजे खुलेगी और दोपहर 3:00 बजे मालदा टाउन पहुंच जाएगी.वापसी में ट्रेन संख्या 03203 मालदा टाउन से शाम 4:00 बजे रवाना होकर रात 1:00 बजे किऊल पहुंचेगी.

मेमू रैक होने के कारण इसमें सफर करना आरामदायक और किफायती भी होगा. इसके अलावा रेलवे ने कोलकाता-भुवनेश्वर और आसनसोल-पटना जैसे रूटों पर भी समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है.

टिकट बुकिंग पर बड़ी राहत

पूर्व रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों के संचालन से नियमित ट्रेनों जैसे विक्रमशिला या इंटरसिटी एक्सप्रेस पर दबाव काफी कम हो जाएगा. रेलवे ने स्पष्ट किया है कि इन ट्रेनों के लिए टिकट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू की जा रही है.

रेल प्रशासन का यह कदम न केवल यात्रियों को कंफर्म सीट दिलाएगा बल्कि स्टेशनों पर होने वाली आपाधापी को भी नियंत्रित करेगा.

Also Read: बिहार के बस संचालकों के लिए गाइडलाइन जारी, मनमाने वसूली पर लगेगी ब्रेक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >