Bihar Weather: बारिश को लेकर मौसम विभाग ने शेयर किया ये अपडेट, नोट कर लें डेट और अपने शहर का नाम

Bihar Weather मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अगले 4 दिनों तक मौसम कूल- कूल रहेगा. राज्य के अधिकतम तापमान में 2-3°C की क्रमिक गिरावट का पूर्वानुमान है. बिहार के 14 जिलों में आज से झोंके के साथ हवा चलेगी. मौसम विभाग ने 14 जिलों में मेघगर्जन के साथ बिजली चमकने और हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. शेष जिलों का मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा.

Bihar Weather चक्रवातीय परिसंचरण के प्रभाव के कारण बिहार में रविवार को मौसम का मिजाज बदल गया है. आसमान में बादल छाए रहने के कारण लोगों को प्रचंड गर्मी से बहुत हद तक राहत मिली. मौसम विभाग की ओर से शेयर किए गए अपडेट के अनुसार सोमवार को दक्षिण बिहार के 14 जिलों के एक या दो स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है. इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात की भी संभावना है. इसके साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी पूर्वानुमान है. मौसम विभाग की ओर से इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार से बुधवार तक प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की क्रमिक गिरावट दर्ज की जा सकती है. देखिए वीडियो…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >