Holi 2024: होली पर हो सकती है 80 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री

झारखंड में उत्पाद विभाग ने इस माह राज्य में 428 करोड़ की शराब बिक्री का लक्ष्य रखा है. 22 मार्च तक लगभग 253 करोड़ की शराब की बिक्री हुई.

झारखंड में उत्पाद विभाग ने इस माह राज्य में 428 करोड़ की शराब बिक्री का लक्ष्य रखा है. 22 मार्च तक लगभग 253 करोड़ की शराब की बिक्री हुई. वहीं, होली में 80 करोड़ की शराब की बिक्री हो सकती है. पिछले वर्ष होली से दो दिन पूर्व लगभग 70 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई थी.

पिछले साल एक सप्ताह में बिकी थी 139 करोड़ की शराब

वहीं, पिछले वर्ष होली के दौरान एक सप्ताह में 139 करोड़ की शराब की बिक्री हुई थी. इस वर्ष 150 करोड़ से अधिक की बिक्री होने की संभावना है. वहीं, मार्च में अब तक सबसे अधिक लक्ष्य की तुलना में 80 फीसदी शराब की बिक्री चतरा में हुई है.

इन जिलों में हुई सबसे कम शराब की बिक्री

देवघर, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो व पलामू में निर्धारित लक्ष्य की तुलना में सबसे कम बिक्री हुई है. रांची में मार्च में कुल 77.59 करोड़ रुपये की बिक्री का लक्ष्य रखा गया है. इधर, राज्य भर में शराब की अवैध बिक्री रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है.

Also Read : होली के दौरान सुरक्षा की तैयारी पूरी, झारखंड में होगी 8000 अतिरिक्त फोर्स की तैनाती

संघ ने की उत्पाद नीति में बदलाव की मांग

झारखंड शराब व्यापारी संघ के महासचिव सुबोध कुमार जायसवाल ने उत्पाद नीति में बदलाव का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि राज्य में पूर्व की भांति लॉटरी सिस्टम से शराब दुकानों का आवंटन किया जाये. इससे राजस्व भी बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि वर्ष 2018-19 में शराब से 2009 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति हुई थी.

Also Read : झारखंड के लोग होली में गटक लिये 70 करोड़ की शराब, राजधानीवासी सबसे अधिक शौकीन

2022-23 में सरकार को शराब से 2056 करोड़ का मिला राजस्व

इसके बाद कोविड के बाद वर्ष 2022-23 में 2056 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ. इस वर्ष 2360 करोड़ के राजस्व का लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि राज्य में राजस्व बढ़ोतरी की पूरी संभावना है. राजस्व बढ़ोतरी को लेकर संघ ने सरकार को सुझाव भी दिया था. राज्य में शराब से 3500 करोड़ तक के राजस्व की प्राप्ति हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >