अखिलेश सरकार की बर्बर पुलिस

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में अखिलेश सरकार की मुश्‍किलें थमने का नाम नहीं ले रही है. आज अतिक्रमण हटाने गई पुलिस का बर्बर चेहरा देखने को मिला. पुलिस ने महिलाओं के साथ जोर जबरदस्ती की जिस कारण अखिलेश सरकार की आलोचना हो रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अतिक्रमण हटाने के दौरान लोग अड़ गये जिसके बाद […]

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में अखिलेश सरकार की मुश्‍किलें थमने का नाम नहीं ले रही है. आज अतिक्रमण हटाने गई पुलिस का बर्बर चेहरा देखने को मिला. पुलिस ने महिलाओं के साथ जोर जबरदस्ती की जिस कारण अखिलेश सरकार की आलोचना हो रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार अतिक्रमण हटाने के दौरान लोग अड़ गये जिसके बाद पुलिस को सख्‍त होना पड़ा.उन्होंने वि रोध कर रहे लोगों को पकड़कर बाहर करना शुरु किया. प्रदर्शनकारियों में महिलायें भी थीं जिन्हें महिला पुलिस की मदद से हटाया गया. गौरतलब है कि इन दिनों अखिलेश सरकार की आलोचना चारो ओर हो रही है.

राज्य में बढ रहे दुष्‍कर्म का मुख्‍य कारण सरकार को माना जा रहा है. यही नहीं अपने बजट के कारण भी सरकार विपक्ष के निशाने पर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >