युजवेंद्र चहल की फिरकी का फिर चला जादू, लगातार दूसरे मैच में चटकाए 2 विकेट

भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इंग्लैंड डोमेस्टिक वनडे कप 2026 में अपने प्रदर्शन से छाए हुए हैं. लगातार दूसरे मैच में दो विकेट लेकर उन्होंने अपनी फॉर्म का लोहा मनवाया है. जानिए उनके अब तक के प्रदर्शन और टीम नॉर्थम्पटनशायर के उम्मीदों के बारे में.

England Domestic One-Day Cup 2026: भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इंग्लैंड में एक बार फिर शानदार लय में नजर आ रहे हैं. नॉर्थम्पटनशायर के लिए खेलते हुए उन्होंने इंग्लैंड डोमेस्टिक वनडे कप 2026 के लगातार दूसरे मुकाबले में भी दो विकेट अपने नाम किए. हालांकि, उनके बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद नॉर्थम्पटनशायर को केंट के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा.

बेल-ड्रमंड को बनाया प​हला शिकार

केंट के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चहल ने पहले सेट बल्लेबाजी कर रहे कप्तान डेनियल बेल-ड्रमंड को 47 रन के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर अपनी टीम को अहम सफलता दिलाई. इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी फिंच को 85 रन के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन भेजा. दोनों विकेट महत्वपूर्ण समय पर आए, लेकिन नॉर्थम्पटनशायर जीत दर्ज नहीं कर सकी. पहले बैटिंग करते हुए नॉर्थम्पटनशायर ने 48.1 ओवर में 253 रन 10 विकेट खोकर बनाए थे. जवाब में केंट ने 48 आवेर में टारगेट को 5 विकेट रहते ही चेज कर लिया.

लगातार दूसरे मैच में दो विकेट

यह डोमेस्टिक वनडे कप में चहल का दूसरा मुकाबला था. इससे पहले उन्होंने वारविकशायर के खिलाफ अपने पहले मैच में भी दो विकेट झटके थे. उस मुकाबले में उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स डेविस को अपना पहला शिकार बनाया था, जबकि दूसरा विकेट जॉर्ज गार्टन के रूप में मिला, जिन्हें उन्होंने बिना खाता खोले आउट किया था. इस तरह चहल ने वनडे कप 2026 के शुरुआती दो मुकाबलों में ही चार विकेट लेकर शानदार शुरुआत की है और अपनी बेहतरीन फॉर्म के संकेत दे दिए हैं.

दूसरे हाफ के लिए चहल हुए थे साइन

नॉर्थम्पटनशायर काउंटी क्रिकेट क्लब ने 2026 सीजन के दूसरे हाफ के लिए युजवेंद्र चहल को अपनी टीम में शामिल किया है. इससे पहले भी वह 2024 और 2025 सीजन में क्लब का हिस्सा रह चुके हैं. इस बार वह क्लब के लिए वनडे कप और काउंटी चैंपियनशिप दोनों टूर्नामेंट में उपलब्ध रहेंगे.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान सीरीज से पहले वेस्टइंडीज टीम की बढ़ीं मुश्किलें, आखिर क्यों नहीं खेलेंगे अल्जारी जोसेफ?

काउंटी क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड

चहल का नॉर्थम्पटनशायर के साथ रिकॉर्ड शानदार रहा है. काउंटी चैंपियनशिप में वह अब तक क्लब के लिए 31 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए उन्होंने सात वर्षों के करियर में वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय मिलाकर 217 विकेट हासिल किए हैं. नॉर्थम्पटनशायर को उम्मीद है कि चहल का अनुभव और उनकी लेग स्पिन टीम को 2026 सीजन के दूसरे चरण में मजबूती प्रदान करेगी.

ये भी पढ़ें: हरारे में फिर गेंदबाजों का रहेगा जलवा या बल्लेबाज दिखाएंगे दम? जानें पिच रिपोर्ट, रिकॉर्ड और हेड टू हेड


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhijeet Kumar

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >