असिथा फर्नांडो से भिड़ना यशस्वी जायसवाल को पड़ेगा भारी? ICC लगा सकती है लाइफटाइम बैन, जानें क्या है नियम

भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में विवादों में घिर गए हैं. तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो से हुई झड़प के बाद उन पर ICC की कड़ी कार्रवाई का खतरा मंडरा रहा है. इस घटना को लेकर ICC के नियम और संभावित सजा पर सबकी निगाहें टिकी हैं.

Yashasvi Jaiswal Controversy: श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दौरान भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल विवादों में घिर गए हैं. श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो के साथ झड़प के बाद अब उन पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की कड़ी कार्रवाई का खतरा मंडरा रहा है. अब देखना होगा कि आईसीसी इस घटना को किस स्तर का अपराध मानता है.

Yashasvi Jaiswal पर मंडराया आजीवन बैन का खतरा

अगर उनकी हरकत को ICC के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत गंभीर अपराध माना जाता है, तो उन्हें 5 टेस्ट मैचों के निलंबन से लेकर आजीवन बैन तक की सजा मिल सकती है. घटना श्रीलंका की पारी से पहले भारतीय पारी के 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर हुई. असिथा फर्नांडो ने यशस्वी जायसवाल को 45 रन के स्कोर पर बोल्ड किया. इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते कई श्रीलंकाई खिलाड़ी भी वहां पहुंच गए.

भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने जायसवाल को वहां से जाने के लिए समझाने की कोशिश की, लेकिन जायसवाल फर्नांडो की ओर बढ़ते रहे. इसी दौरान दोनों खिलाड़ियों के सिर आपस में टकराते हुए दिखाई दिए. घटना के बाद मैदान का माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया.

ये भी पढ़ें: देवदत्त पडिक्कल ने कोलंबो में शतक जड़कर रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर के साथ इस खास लिस्ट में हुए शामिल

ICC के नियम में है कड़ी सजा का प्रावधान

ICC के कोड ऑफ कंडक्ट में मैदान पर शारीरिक हिंसा को गंभीर अपराध माना गया है. आर्टिकल 2.18 के तहत किसी खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य व्यक्ति पर अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान शारीरिक हमला करना Level 4 अपराध की श्रेणी में आ सकता है. वहीं, आर्टिकल 2.19 में अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान मैदान पर किसी भी तरह की हिंसा को अपराध माना गया है.

Level 4 ICC के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत सबसे गंभीर श्रेणी है. इसके लिए सजा 5 टेस्ट मैच या 10 वनडे मैच के निलंबन से लेकर आजीवन प्रतिबंध तक हो सकती है. हालांकि, जायसवाल के मामले में वास्तविक सजा घटना की आधिकारिक समीक्षा और मैच रेफरी के फैसले पर निर्भर करेगी.

ये भी पढ़ें: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने

पहली बार नहीं है जब विवाद में फंसे हैं Yashasvi Jaiswal

यशस्वी जायसवाल इससे पहले भी मैदान पर अपने आक्रामक रवैये को लेकर चर्चा में रह चुके हैं. 2022 के दलीप ट्रॉफी फाइनल में वेस्ट जोन की ओर से खेलते हुए उनकी साउथ जोन के टी. रवि तेजा के साथ कई बार बहस हुई थी. बताया गया था कि अंपायर की चेतावनी के बावजूद विवाद बढ़ता रहा. स्थिति को संभालने के लिए वेस्ट जोन के कप्तान अजिंक्य रहाणे को हस्तक्षेप करना पड़ा.

रहाणे ने मैदान से Yashasvi Jaiswal को भेजा था बाहर

रहाणे ने जायसवाल को ड्रेसिंग रूम में भेज दिया था, ताकि मामला और न बिगड़े. बाद में रहाणे ने खुलासा किया था कि मैच रेफरी ने जायसवाल पर चार मैचों का प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर ली थी. हालांकि, रहाणे द्वारा अपने साथी खिलाड़ी को फटकार लगाने के बाद मैच रेफरी ने वह पत्र फाड़ दिया था.

ये भी पढ़ें: VIDEO VIRAL: आउट होते ही तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो से भिड़े यशस्वी जायसवाल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >