‘शतरंज सम्राट’ गुकेश के नाम का अर्थ जानते हैं आप? उनकी मां ने जो बताया वो सुनकर तो दिल में रोमांच ही आ जाएगा

D Gukesh Name Meaning: भारत के 18 साल के डी गुकेश ने विश्व शतरंज चैंपियनशिप में डिंग लिरेन को हराकर इतिहास रच दिया है. वे ऐसा करने वाले दुनिया के सबसे युवा शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं. लेकिन उनका नाम ‘गुकेश’ का क्या अर्थ है और उनकी मां ने इसका क्या अर्थ बताया है, आइए हम आपको बताते हैं.

D Gukesh Name Meaning: तारीख 12 दिसंबर सिंगापुर का वर्ल्ड सेंटोसा रिसॉर्ट, भारत में घड़ी शाम के 6 बजकर 29 मिनट का समय दिखा रही है. सबकी सांसें थमी हुई हैं. भारत का एक 18 साल का नौजवान इतिहास रचने के करीब है. वर्तमान चेस के दो धुरंधरों में घमासान हो रहा है. इस समय चेस के विश्व चैंपियन चीन के डिंग लिरेन नर्वस हैं. क्लासिकल चेस के इस खेल में गुकेश के पास 1 घंटे का समय है जबकि लिरेन के पास केवल 10 मिनट. लिरेन की 55 वीं चाल अपने रूक (हाथी) को F2 में बढ़ाया, जिसके बाद यह उनकी साल की सबसे बड़ी गलती साबित हुई. भारत के गुकेश ने बिना समय गंवाए यह जान लिया कि 12 साल की उम्र में देखा उनका सपना अब सच हो गया है. भारत को 12 साल बाद अपना विश्व चैंपियन मिल गया है. 

मैच के बाद अपने आइकॉनिक साइन ऑफ को दोहराते हुए गुकेश के आंसू रुक नहीं रहे. पलकों पर ठिठके मोती गिरने को उतावले थे. चेस के नए चक्रवर्ती ने किसी तरह अपने खुशी के आंसू रोके रिसॉर्ट से बाहर निकले और पिता को पकड़कर खुल कर रो दिए. फिर अपने कोच से भी लिपट गए. बस में मां से बात करते हुए भी वे लगातार रोते रहे. बधाइयों का तांता लग गया. सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी से लेकर, सचिन तेंदुलकर तक सबने अपने इस नए बादशाह को सर आंखों पर बिठा लिया. चेस चैंपियन ट्रॉफी लेते समय मंच पर गुकेश के माता पिता के साथ उनकी दादी भी मौजूद थीं. पुरस्कार मिलने के बाद उनकी मां ने भी ट्रॉफी को चूम लिया. अभिभावकों ने बच्चे की आंखों के सपने के लिए बहुत कुछ कुर्बान किया था, आखिर वो पा लिया. 

Gukesh Name Meaning: गुकेश नाम का अर्थ

लेकिन तमाम उपलब्धियों के बीच एक चीज ने हमें रोक लिया. वह था डोम्माराजू गुकेश का नाम. यह भारत में प्रचलित अन्य नामों से थोड़ा भिन्न है. डोम्माराजू तो उनका पारिवारिक नाम है, उनका नाम गुकेश है. गुकेश का क्या अर्थ है? गुकेश दो शब्दों से मिलकर बना है: गु+केश. संस्कृत में गु का अर्थ अंधकार होता है और केश बालों का गुच्छा या सामान्य भाषा में बाल भी कह सकते हैं. यानी गुकेश का अर्थ काले बालों वाला होगा. 

गुकेश को भगवान शिव के एक नाम गुकेश्वर के रूप में भी जाना जाता है. गुकेश की मां पद्मा ने भी इसी बात पर जोर दिया था. चेस बेस इंडिया के साथ बात करते हुए उन्होंने कहा था कि गुकेश का अर्थ है ‘Conquerer of the world’ यानी ब्रह्मांड का विजेता. अब जिस हिसाब से गुकेश ने चेस की दुनिया में यह उपलब्धि हासिल की है, यह सच ही लगता है. गुकेश-ब्रह्मांड का विजेता. गुकेश की मां ने जैसा बताया, देखें वीडियो-

गुकेश की साल की तीसरी बड़ी उपलब्धि

इस साल 2024 में चेस चैंपियन बनने से पहले गुकेश ने दो और उपलब्धियां अपने और अपने देश के नाम जोड़ी हैं. बुडापेस्ट हंगरी में आयोजित 45 वें शतरंज ओलंपियाड में भारत की महिला और पुरुष टीम ने एक साथ गोल्ड मेडल जीता था. पुरुष वर्ग में गुकेश की भारतीय टीम ने स्लोवेनिया को हराया था, जबकि महिला टीम ने अजरबैजान को हराया था. गुकेश ने इसी साल अपनी ELO रेटिंग को 2800 के पार पहुंचाया था. भारत के इस चैंपियन की आयु अभी 18 साल ही है, इस आयु में ही विश्व चैंपियन बनकर गुकेश ने रूस के गैरी कास्परोव के 22 साल में विश्व चैंपियन बनने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. गैरी 1985 में चैंपियन बने थे.

डी गुकेश : शतरंज का नया बादशाह, इतिहास रचने के बाद फफक-फफक कर रोने लगे, वीडियो

एक दो नहीं चार हैट्रिक लेने वाला गेंदबाज, जानिये 30वें जन्मदिन पर कितनी है चाइनामैन की नेटवर्थ?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >