The Hundred 2026: बाउंड्री पर विल जैक्स का दिखा सुपरमैन अवतार, देखें वायरल वीडियो

द हंड्रेड 2026 में विल जैक्स ने लॉर्ड्स पर पकड़ा अविश्वसनीय कैच! सुपरमैन सी फुर्ती देख फैंस हैरान. MI लंदन की जीत का हाइलाइट.

Will Jacks Catch Viral Video: इंग्लैंड में खेले जा रहे क्रिकेट के रोमांचक टूर्नामेंट द हंड्रेड 2026 में गुरुवार (6 अगस्त) को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया. MI लंदन के स्टार ऑलराउंडर विल जैक्स ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर ऐसा अद्भुत कैच पकड़ा, जिसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है. बाउंड्री लाइन के पास उनकी शानदार एथलेटिक क्षमता और अविश्वसनीय टाइमिंग ने सभी को हैरान कर दिया. लंदन स्पिरिट और MI लंदन के बीच खेले गए मुकाबले में MI लंदन ने भले ही 4 विकेट से जीत दर्ज की, लेकिन मैच का सबसे यादगार पल विल जैक्स का शानदार कैच रहा. सोशल मीडिया पर इस कैच का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी तुलना सुपरमैन जैसी फुर्ती से कर रहे हैं.

हवा में उछाली गेंद, फिर पल भर में बदला पूरा खेल

यह शानदार कैच लंदन स्पिरिट की पारी के दौरान देखने को मिला. नाथन सॉटर की गेंद पर लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने एक लंबा शॉट खेला, जो छक्का जाता हुआ दिख रहा था. लेकिन बाउंड्री पर खड़े विल जैक्स ने तेजी से दौड़ लगाई और बाउंड्री के बाहर जाकर गेंद को हवा में उछाल दिया ताकि छक्का न जाए. इसके बाद जैक्स ने हवा में एक शानदार छलांग लगाई और जमीन पर गिरने से पहले गेंद को अपने हाथों में सुरक्षित पकड़ लिया. उनकी इस अद्भुत फुर्ती और संतुलन ने मैदान में मौजूद सभी लोगों को हैरान और रोमांचित कर दिया.

इसे भी पढ़े- चोट के कारण वॉर्म-अप मैच से बाहर हुए शुभमन गिल, केएल राहुल को सौंपी गई टीम की कमान

लॉर्ड्स में छाया विल जैक्स का कमाल

क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित मैदानों में से एक लॉर्ड्स पर खेले गए इस मुकाबले में विल जैक्स ने अपनी बल्लेबाजी से भी योगदान दिया. उन्होंने 9 गेंदों में 18 रन बनाए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. हालांकि मैच के बाद सबसे ज्यादा चर्चा उनके कैच की ही रही. बाउंड्री के पास शानदार कैच अक्सर देखने को मिलते हैं, लेकिन जैक्स के इस प्रयास की खास बात उनकी सोच, तेजी और शानदार बॉडी कंट्रोल रहा.

MI लंदन ने 160 रन का लक्ष्य किया हासिल

मुकाबले में MI लंदन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लंदन स्पिरिट ने निर्धारित 100 गेंदों में 5 विकेट खोकर 160 रन बनाए. जवाब में MI लंदन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 94 गेंदों में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. टीम की जीत में कई खिलाड़ियों ने अहम योगदान दिया. निकोलस पूरन ने 25 गेंदों में 39 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि सैम करन ने 23 गेंदों में 33 रन बनाए. सिकंदर रजा ने भी 16 गेंदों में तेजतर्रार 32 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया.

इसे भी पढ़े- आज से लखनऊ में घूमेगी UP T20 की चमचमाती ट्रॉफी, इकाना में जल्द सजेगा क्रिकेट का रोमांच, पीयूष चावला करेंगे कमेंट्री


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >