विंबलडन 2025 सेमीफाइनल हार के बाद रिटायर होंगे जोकोविक! जवाब से मची टेनिस दुनिया में मचाई खलबली

Novak Djokovic Comment after Wimbledon 2025 Semifinal defeat: विंबलडन सेमीफाइनल में यानिक सिनर से मिली हार के साथ नोवाक जोकोविच का 25वें ग्रैंड स्लैम और फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी का सपना अधूरा रह गया. चोट के कारण वह सेमीफाइनल में पूरी लय में नहीं दिखे. मैच के बाद जोकोविच ने विंबलडन में वापसी पर बात की.

Novak Djokovic Comment after Wimbledon 2025 Semifinal defeat: विंबलडन के सेंटर कोर्ट पर विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सिनर से 6-3, 6-3, 6-4 से मिली हार ने जोकोविच के विंबलडन में रोजर फेडरर के आठ चैंपियनशिप के पुरुष रिकॉर्ड की बराबरी करने और 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के प्रयास पर पानी फेर दिया. जोकोविच क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान आखिरी सेट में चोटिल हो गए थे और सेमीफाइनल में वह अपने पूरे रंग में नहीं दिखे. हालांकि नोवाक जोकोविच ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में यानिक सिनर से हारने के बाद स्पष्ट किया कि यह उनका विंबलडन में आखिरी मैच नहीं था और वह कम से कम एक बार और इस प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट में खेलने का इरादा रखते हैं.

मैच के बाद 38 वर्षीय जोकोविच ने कहा, ‘‘मैं आज अपना विंबलडन करियर खत्म करने की योजना नहीं बना रहा हूं. मैं निश्चित रूप से कम से कम एक बार और वापसी की योजना बना रहा हूं.’’ जोकोविच ने कहा, ‘‘मैं अपनी चोट के बारे में विस्तार से बात नहीं करना चाहता. मैं सिर्फ अपने प्रदर्शन को लेकर बात करना चाहता हूं. मुझे इस बात की निराशा ज़रूर है कि मैं उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया जितना मैंने सोचा था या उम्मीद की थी.’’

इस स्टार खिलाड़ी ने सिनर के खिलाफ मैच में तीसरे सेट से पहले बायें पैर के ऊपरी हिस्से के उपचार के लिए ट्रेनर की मदद ली और इसके बाद पहले तीन गेम जीते. वह हालांकि असहज महसूस कर रहे थे और उन्हें आखिरी सात गेम में से छह में हार का सामना करना पड़ा.

जोकोविच इस साल अभी तक तीनों ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई लेकिन उससे आगे नहीं बढ़ पाए. ऑस्ट्रेलियाई ओपन में वह चोट के कारण पहले सेट के बाद बाहर हो गए थे जबकि फ्रेंच ओपन और विंबलडन में सिनर ने उन्हें फाइनल में नहीं पहुंचने दिया.

Wimbledon 2025 Final: कार्लोस बनाम जॉनिक

वहीं विंबलडन के दूसरे सेमीफाइनल में कार्लोस अलकराज ने टेलर फ्रिट्ज को 6-4, 5-7, 6-3, 7-6(6) से हराया. इस जीत के साथ ही अलकराज ने लगातार तीसरी बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई. अब रविवार, 13 जुलाई को जानिक सिनर और अलकराज के बीच खिताबी भिड़ंत होगी. 

Wimbledon 2025 Men’s Final: खिताबी जंग में अल्काराज vs सिनर, सेमीफाइनल में हारे जोकोविक और फ्रिट्ज

IND vs ENG: लॉर्ड्स में शुभभन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, इस मामले में बन गए नंबर वन

‘लोग मेरे जरिए पैसे कमा रहे हैं’, किस बात पर भड़क उठे जसप्रीत बुमराह? बोले- सचिन तेंदुलकर को भी इसी तरह…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >