वेस्टइंडीज टीम में 4 साल बाद धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री, भारत के खिलाफ बरपाएंगे कहर

वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में सबसे खास बात कीमो पॉल की वापसी है, जो चार साल बाद टी20 टीम में लौटे हैं. वहीं, अनुभवी जेसन होल्डर को आराम दिया गया है.

West Indies Squad for India: भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. कैरेबियाई टीम भारत दौरे पर तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलेगी. इस दौरे के लिए वेस्टइंडीज ने युवा खिलाड़ियों के साथ कुछ अनुभवी चेहरों को भी टीम में जगह दी है.

टीम की कमान शाई होप को सौंपी गई है. वह वनडे और टी20, दोनों फॉर्मेट में वेस्टइंडीज की कप्तानी करेंगे. वहीं, टीम में चार साल बाद कीमो पॉल की वापसी हुई है.

चार साल बाद कीमो पॉल की वापसी

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम में कीमो पॉल की वापसी सबसे खास खबरों में से एक है. पॉल करीब चार साल बाद टी20 इंटरनेशनल टीम में लौटे हैं. कीमो पॉल ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 7 अगस्त 2022 को भारत के खिलाफ लॉडरहिल में खेला था. अब एक बार फिर उनका सामना भारतीय टीम से होगा.

पॉल तीनों फॉर्मेट में वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी खेल चुके हैं. ऐसे में भारतीय परिस्थितियों का उनका अनुभव वेस्टइंडीज के काम आ सकता है. चार साल के लंबे अंतराल के बाद टीम में वापसी उनके लिए खुद को फिर से साबित करने का बड़ा मौका होगी.

ये भी पढ़ें: Asian Games से पहले टीम इंडिया के साथ हुआ खेला, खिलाड़ियों की जर्सी के साइज में झमेला

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की वनडे टीम

शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, अमीर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, विटेल लॉज़, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड और जेडन सील्स.

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की टी20 टीम

शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, अकील होसेन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड और शमार स्प्रिंगर.

जेसन होल्डर को नहीं मिली जगह

वेस्टइंडीज की टीम में सबसे बड़ा बदलाव जेसन होल्डर को लेकर है. अनुभवी ऑलराउंडर को भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है. होल्डर लंबे समय से वेस्टइंडीज टीम के अहम खिलाड़ियों में रहे हैं. वह गेंद और बल्ले दोनों से योगदान देने की क्षमता रखते हैं.

हालांकि, इस बार टीम मैनेजमेंट ने उन्हें आराम देने का फैसला किया है. उनकी गैरमौजूदगी में वेस्टइंडीज की टीम कुछ नए और युवा खिलाड़ियों को मौका देकर भविष्य के लिए अपनी टीम तैयार करती दिख रही है.

कब और कहां होंगे मुकाबले?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैच 27 सितंबर से शुरू होंगे. पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम, दूसरा गुवाहाटी और तीसरा न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा.

इसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज होगी. पहला टी20 6 अक्टूबर को लखनऊ में खेला जाएगा. इसके बाद 9 अक्टूबर को रांची, 11 अक्टूबर को इंदौर, 14 अक्टूबर को हैदराबाद और 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में मुकाबला होगा. भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज की टीम 21 सितंबर को रवाना होगी और 23 सितंबर को तिरुवनंतपुरम पहुंचेगी.

ये भी पढ़ें: India vs West Indies ODI कब है? जानें तीनों मैचों की तारीख, समय और वेन्यू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >