'क्या फूंक कर आया है', पाकिस्तान की शर्मनाक हार के बाद मेंटोर ने खुद करवा ली अपनी बेइज्जती; फैंस का ये कमेंट हुआ वायरल

महिला एशिया कप में पाकिस्तान को भारत से 7 विकेट से हार मिली. इस शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान के मेंटोर वहाब रियाज के बयान ने सबको चौंका दिया. जानिए फैंस ने क्यों उठाए सवाल.

Wahab Riaz Viral Statement: महिला एशिया कप 2026 में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ 7 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. दुबई में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 55 रन पर सिमट गई. इसके बाद भारत ने 56 रन का लक्ष्य महज 8.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस हार के बाद पाकिस्तान महिला टीम के मेंटोर वहाब रियाज का बयान चर्चा में है.

वहाब रियाज ने भारत के खिलाफ मिली हार के बावजूद पाकिस्तान को एशिया कप की सबसे अच्छी टीम बताया. उन्होंने कहा कि एक खराब मैच से टीम की क्षमता को नहीं आंका जाना चाहिए. उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रिया देखने को मिली. कुछ पाकिस्तानी फैंस ने भी सवाल उठाए.

ये भी पढ़ें: VIDEO: शेफाली को आउट करते ही पाकिस्तानी कप्तान की ओछी हरकत, कैमरे में कैद हुआ पूरा मामला

वहाब रियाज ने क्या कहा?

भारत के खिलाफ हार के बाद वहाब रियाज ने पाकिस्तान की टीम का बचाव किया. उन्होंने खिलाड़ियों को खुद पर भरोसा रखने की बात कही और कहा कि टीम अगले मैच में अपनी गलतियों को सुधारने की कोशिश करेगी.

वहाब ने कहा कि उनका अब भी मानना है कि पाकिस्तान महिला टीम एशिया कप की सबसे अच्छी टीम है और टीम ट्रॉफी जीत सकती है. उन्होंने UAE की परिस्थितियों को भी पाकिस्तान के पक्ष में बताया. उनके बयान का मतलब साफ था कि भारत के खिलाफ एक खराब प्रदर्शन को देखकर पूरी टीम की क्षमता पर सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए.

अजय जडेजा ने भी लिए मजे

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वहाब रियाज के बयान को शेयर किया. उन्होंने लिखा कि पाकिस्तान महिला टीम के मुख्य कोच वहाब रियाज का मानना है कि उनकी टीम एशिया कप की ट्रॉफी जीतने के लिए सबसे अच्छी टीम है और एक खराब मैच से तस्वीर नहीं बदलती.

ये भी पढ़ें: 'आज संडे है क्या?', पाकिस्तान की शर्मनाक हार पर इरफान पठान ने लिए मजे; पोस्ट हुआ वायरल

पाकिस्तानी फैंस ने भी उठाए सवाल

वहाब रियाज के बयान पर पाकिस्तान के कुछ क्रिकेट फैंस ने भी नाराजगी जताई. सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उनके बयान को लेकर मजाक किया. एक यूजर ने लिखा कि वह अपनी नौकरी बचाने के लिए खराब प्रदर्शन को भी अच्छा बताने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं एक यूजर ने लिखा, 'क्या फूंक कर आया है'. जबकि अन्य यूजर ने लिखा, 'कौन सा नशा करते हैं'. कुछ फैंस ने इसे टीम का ओवरकॉन्फिडेंस भी बताया.

8.4 ओवर में जीती भारतीय महिला टीम

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. टीम की शुरुआत भी ठीक रही और 27 रन तक उसका कोई विकेट नहीं गिरा था. लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट निकालने शुरू कर दिए.

पाकिस्तान की पारी देखते ही देखते बिखर गई और पूरी टीम 18.1 ओवर में 55 रन पर ऑलआउट हो गई. भारतीय स्पिनरों ने इसमें बड़ी भूमिका निभाई. श्री चरानी और प्रेमा रावत ने 3-3 विकेट लिए, जबकि दीप्ति शर्मा को 2 सफलता मिली. भारत ने इसके बाद बिना ज्यादा परेशानी के लक्ष्य हासिल कर लिया. हालांकि पाकिस्तान ने तीन विकेट जरूर लिए, लेकिन 56 रन का छोटा लक्ष्य भारत के लिए मुश्किल साबित नहीं हुआ.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान पर जीत तो सिर्फ ट्रेलर, भारत की ये ताकत एशिया कप में मचाएगी धमाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >