Vinesh Phogat Disqualification Case: विनेश फोगाट को मिलेगा सिल्वर मेडल या नहीं? 16 अगस्त को आएगा फैसला

Vinesh Phogat Disqualification Case: पेरिस ओलंपिक में अयोग्य ठहराई गईं महिला पहलवान विनेश फोगाट पर फैसला मंगलवार को टल गया. अब इस मामले में 16 अगस्त को फैसला आएगा.

Vinesh Phogat Disqualification Case: पेरिस ओलंपिक में अयोग्य ठहराई गईं भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट के मेडल को लेकर मंगलवार को एक बार फिर से फैसला टल गया. खेल पंचाट (कैस) रेसलर विनेश फोगाट मामले में 16 अगस्त को फैसला सुनाएगा. पंचाट रात 9:30 बजे अपना फैसला सुनाएगा.

सभी पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद पंचाट ने फैसला रख लिया है सुरक्षित

इससे पहले पंचाट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था. पिछले मंगलवार को जापान की युई सुसाकी के खिलाफ शानदार जीत करने के बाद महिलाओं की 50 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में लड़ने से पहले विनेश फोगाट को बाहर कर दिया गया था. फाइनल में गोल्ड मेडल के लिए विनेश को अमेरिका की सारा हिल्डेब्रांट से भिड़ना था. लेकिन सुबह वजन करते समय उनका वजन निर्धारित सीमा से 100 ग्राम अधिक पाया गया, जिसके बाद विनेश को अयोग्य करार दे दिया गया.

विनेश ने संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल की मांग की

विनेश फोगाट ने पिछले बुधवार को खेल पंचाट में इस फैसले के खिलाफ अपील की और मांग की कि उसे क्यूबा की पहलवान युस्नेलिस गुजमेन लोपेज के साथ संयुक्त रजत पदक दिया जाए. लोपेज सेमीफाइनल में विनेश से हार गई थी लेकिन बाद में भारतीय पहलवान को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद उन्हें फाइनल में जगह मिली.

अयोग्य ठहराये जाने के बाद निराश फोगाट ने रेसलिंग से संन्यास की कर दी घोषणा

अयोग्य ठहराए जाने के एक दिन बाद विनेश फोगाट ने खेल से संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि उसके पास खेल जारी रखने की ताकत नहीं है. हालांकि दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ियों ने इस 29 वर्षीय पहलवान का समर्थन किया है. विनेश का समर्थन करने वाली खेल हस्तियों की इस सूची में जापान के ओलंपिक चैंपियन रेई हिगुची भी शामिल हैं जिन्हें तीन साल पहले टोक्यो में इसी तरह अयोग्य ठहराया गया था लेकिन पेरिस में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था. इसके अलावा दिग्गज अमेरिकी फ्रीस्टाइल पहलवान जॉर्डन बरोज ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति से विनेश को रजत पदक देने की मांग की थी.

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी फोगाट के लिए मांगा मेडल

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का भी मानना है कि विनेश को कम से कम रजत पदक मिलना चाहिए था. चैंपियन निशानेबाज अभिनव बिंद्रा, दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुपरस्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और मशहूर हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश ने भी विनेश का समर्थन किया और देश को खेल में उनके योगदान की याद दिलाई. 2008 बीजिंग ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने भी विनेश को अपना समर्थन दिया. विजेंदर ने ट्वीट किया था, बहन विनेश फोगाट आपके साथ पहले भी थे, अब भी है और आगे भी रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >