वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस! बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक के इस बयान ने अचानक मचाई खलबली

Vaibhav Suryavanshi Debut update: भारतीय क्रिकेट के नए ‘वंडर किड’ वैभव सूर्यवंशी को मैदान पर देखने के लिए फैंस बेताब हैं. हर कोई उनके डेब्यू का इंतजार कर रहा है. लेकिन इसी बीच टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक का एक बड़ा बयान सामने आया है.

Vaibhav Suryavanshi Debut update: भारत और आयरलैंड के बीच होने वाली टी20 सीरीज का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. इस सीरीज में टीम इंडिया से ज्यादा चर्चा 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की हो रही है. वैभव के रूप में भारत को सबसे युवा इंटरनेशनल खिलाड़ी मिलने जा रहा है. कयास लगाए जा रहे हैं कि पहले टी20 मैच की प्लेइंग इलेवन में ही उन्हें शामिल कर टीम मैनेजमेंट फैंस को बड़ा सरप्राइज दे सकती है.

डेब्यू से पहले ‘वंडर किड’ वैभव सूर्यवंशी को मिला कोच का फुल सपोर्ट

भारत-आयरलैंड टी20 सीरीज से ठीक पहले टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की पीठ थपथपाई है. कोटक ने मीडिया से कहा कि वैभव की प्रतिभा से हर कोई वाकिफ है और वह कड़ी मेहनत की बदौलत यहां तक पहुंचे हैं. ड्रेसिंग रूम के माहौल पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वैभव को खुलकर खेलने की आजादी दी गई है. खुद उन्होंने और गौतम गंभीर ने वैभव से कहा है कि वह बेझिझक होकर अपनी बात कहें और खेल का मज़ा लें.

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर बोले कोच कोटक

15 साल के वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में मैदान पर उतरेंगे या नहीं, इसे लेकर सस्पेंस गहरा गया है. बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने संकेत दिए हैं कि वैभव को प्लेइंग इलेवन में जगह पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. कोटक के मुताबिक, टीम में पहले से मौजूद और फॉर्म में चल रहे खिलाड़ियों को ड्रॉप करना ठीक नहीं होगा. उन्होंने मीडिया से कहा- “यह पूरी तरह टीम मैनेजमेंट की रणनीति पर निर्भर करता है. लेकिन किसी को मौका देने के चक्कर में दूसरे खिलाड़ी के साथ नाइंसाफी नहीं की जा सकती.” कोच के इस बयान से साफ है कि टीम इंडिया युवाओं को मौका देने के साथ-साथ सीनियर और इन-फॉर्म खिलाड़ियों के हक का भी पूरा ध्यान रख रही है.

क्यों अटका है वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू

बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक की चिंता की बड़ी वजह टीम इंडिया का मजबूत टॉप ऑर्डर है. वैभव सूर्यवंशी एक ओपनर हैं और उन्हें खिलाने के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी को तोड़ना होगा. इसके अलावा संजू, ईशान और अभिषेक में से किसी एक को बाहर करना पड़ेगा, जो बेहद मुश्किल है. दरअसल, इन तीनों ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में अर्धशतक जड़े थे. संजू वहां ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ थे, ईशान ने 300 से ज्यादा रन बनाए थे और अभिषेक फिलहाल दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज हैं. ऐसे इन-फॉर्म दिग्गजों को ड्रॉप करना टीम मैनेजमेंट के लिए बड़ी चुनौती है.

इसे भी पढ़े- महिला टी20 वर्ल्ड कप: भारत की दमदार जीत, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अग्निपरीक्षा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >