टी20 में नहीं, टेस्ट में भी चमकेंगे वैभव सूर्यवंशी? मैथ्यू हेडन ने की भविष्यवाणी

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज मैथ्यू हेडन ने युवा भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के भविष्य को लेकर बड़ी बात कही है. हेडन का मानना है कि 15 साल के वैभव में वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी बनने की सभी क्षमताएं मौजूद हैं, और उन्हें केवल टी20 तक सीमित नहीं रखना चाहिए.

Matthew Hayden on Vaibhav Sooryavanshi: महज 15 साल की उम्र में क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचा रहे वैभव सूर्यवंशी को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ओपनर मैथ्यू हेडन ने अपनी राय रखी है. हेडन का मानना है कि वैभव को सिर्फ टी20 क्रिकेट तक सीमित करना सही नहीं होगा. उनमें लंबे फॉर्मेट में भी सफल होने की पूरी क्षमता है. उन्होंने युवा बल्लेबाज की मानसिक मजबूती, आत्मविश्वास और बड़े मंच पर दबाव झेलने की क्षमता की जमकर तारीफ की.

वैभव के अंदर सारी खूबियां

हेडन ने एएनआई से बातचीत में कहा कि वैभव के अंदर वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी बनने के लिए जरूरी कई खूबियां मौजूद हैं. उन्होंने कहा, 'कुछ लोग मानते हैं कि वैभव सिर्फ छोटे फॉर्मेट के खिलाड़ी हो सकते हैं, लेकिन मैं इससे सहमत नहीं हूं. उनमें लंबे फॉर्मेट में भी सफल होने की क्षमता है.'

IPL में दिखाया बड़े मंच का जज्बा

मैथ्यू हेडन ने वैभव की सबसे बड़ी खूबी उनकी मानसिक मजबूती को बताया. उन्होंने कहा कि महज 15 साल की उम्र में आईपीएल जैसे बड़े और दबाव वाले टूर्नामेंट में उतरना और वहां सिर्फ हिस्सा लेना नहीं बल्कि शानदार प्रदर्शन करना उनकी क्षमता को दिखाता है. हेडन के मुताबिक, फिटनेस निश्चित तौर पर लंबे फॉर्मेट के लिए अहम होगी, लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी मानसिक मजबूती है. उन्होंने कहा कि वैभव के अंदर वर्ल्ड क्लास क्रिकेटर बनने के लिए जरूरी कई 'इंग्रेडिएंट्स' पहले से मौजूद हैं.

Also Read: भारतीय खेल जगत में 12 अगस्त क्यों है खास? जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी

IPL 2026 में मचाया था धमाल

वैभव ने राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2026 में बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन किया. उन्होंने 776 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 237.30 रहा. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक निकले. वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और एक सीजन में सर्वाधिक 72 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया. उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ऑरेंज कैप के अलावा मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर, सुपर स्ट्राइकर और सुपर सिक्सेस जैसे अवॉर्ड भी मिले.

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी चमके

वैभव का शानदार सफर आईपीएल तक ही सीमित नहीं रहा. साल की शुरुआत में उन्होंने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने टूर्नामेंट में 439 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार हासिल किया. इसके बाद भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में भी उन्होंने अपनी छाप छोड़ी. जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में वैभव ने 151 रन बनाए और पहली बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जीता. भारत ने यह सीरीज 3-0 से अपने नाम की.

Also Read: ICC Rankings: चार अलग-अलग फॉर्मेट में नंबर-1 भारतीय, बाबर की टॉप-10 में वापसी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >