जिस डेब्यू का इंतजार 140 करोड़ भारतीयों को, उसे देख पाएंगे सिर्फ 4000 लोग! वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

वैभव सूर्यवंशी 26 जून को आयरलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं. हालांकि, बेलफास्ट के स्टॉर्मोंट क्रिकेट ग्राउंड की सीमित क्षमता के कारण उनके करियर के इस ऐतिहासिक पल को स्टेडियम में बैठकर सिर्फ 4,000 से 6,000 दर्शक ही देख पाएंगे.

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी 26 जून को आयरलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं. अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है तो वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. हालांकि, उनके करियर के इस ऐतिहासिक पल का गवाह बहुत बड़ी संख्या में दर्शक नहीं बन पाएंगे.

दरअसल, भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला बेलफास्ट के स्टॉर्मोंट क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. यह मैदान उत्तरी आयरलैंड का प्रमुख क्रिकेट स्टेडियम है, लेकिन इसकी दर्शक क्षमता काफी सीमित है. स्टेडियम में लगभग 4,000 से 6,000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है. ऐसे में वैभव के संभावित डेब्यू को स्टेडियम में बैठकर सिर्फ कुछ हजार लोग ही देख पाएंगे.

BCCI ने वैभव को दी टीम इंडिया की जर्सी

वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले बीसीसीआई ने टीम इंडिया की आधिकारिक जर्सी और नई किट दे दी है. जिसका वीडियो भी बीसीसीआई ने शेयर किया था. वीडियो में वैभव इंडिया की जर्सी पहने हुए दिख रहे थे. उन्होंने कहा कि उनके पास अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं.

इंडिया-ए से सीधे टीम इंडिया तक का सफर

वैभव सूर्यवंशी का पिछले कुछ सप्ताह का कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहा है. वह हाल ही में श्रीलंका में इंडिया-ए टीम के साथ ट्राई नेशन वनडे सीरीज का हिस्सा थे. 21 जून तक वह भारत-ए टीम के साथ थे और इसके बाद सीधे सीनियर भारतीय टीम से जुड़ गए.

भारत को आयरलैंड दौरे पर दो टी20 मैच खेलने हैं. पहला मुकाबला 26 जून और दूसरा 28 जून को खेला जाएगा. इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड रवाना होगी, जहां 1 जुलाई से पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू होगी.

डेब्यू करते ही बना सकते हैं इतिहास

महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम के दरवाजे तक पहुंच चुके हैं. यदि उन्हें आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू का मौका मिलता है तो वह भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे. इतनी कम उम्र में राष्ट्रीय टीम में चयन अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

IPL में मचाया था धमाल

वैभव को भारतीय टीम में जगह उनके शानदार आईपीएल 2026 प्रदर्शन का इनाम माना जा रहा है. युवा बल्लेबाज ने पूरे सीजन में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया था. उन्होंने न सिर्फ ऑरेंज कैप अपने नाम की, बल्कि इमर्जिंग प्लेयर समेत पांच बड़े व्यक्तिगत पुरस्कार भी जीते.

उनके इसी प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया और अब वह टीम इंडिया की जर्सी पहनकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने के बेहद करीब हैं. भारतीय क्रिकेट फैंस को उम्मीद होगी कि वैभव अपने आईपीएल फॉर्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बरकरार रखेंगे और अपने करियर की शानदार शुरुआत करेंगे.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ही नहीं छोटे भाई भी हैं तबाही, आशीर्वाद ने जड़ दिए 19 चौके और 6 छक्के

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >