'मां के लिए था वो सेलिब्रेशन', पहले इंटरनेशनल अर्धशतक के बाद भावुक हुए वैभव

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में तूफानी अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया है. यह अर्धशतक उन्होंने अपने परिवार, कोच और संघर्ष के दिनों में साथ देने वालों को समर्पित किया.

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में तूफानी अर्धशतक जड़ने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अपनी यादगार पारी को परिवार, कोच और अपने संघर्ष के दिनों में साथ खड़े रहने वाले सभी लोगों को समर्पित किया. उन्होंने कहा कि करियर की शुरुआत में इस तरह का प्रदर्शन आगे के मुकाबलों के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने में बेहद मददगार होता है.

हरारे में वैभव का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन

हरारे में खेले गए मुकाबले में वैभव ने महज 19 गेंदों में 50 रन की विस्फोटक पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए. इसके साथ ही वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने 15 साल 118 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर इंग्लैंड के लुई ब्रूस (16 साल 56 दिन) का रिकॉर्ड तोड़ दिया. इतना ही नहीं, वैभव अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं. उन्होंने नेपाल के कुशल मल्ला (15 साल 340 दिन) का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया.

परिवार और कोच को समर्पित किया अर्धशतक

बीसीसीआई डॉट टीवी से बातचीत में वैभव ने कहा,

जब आप अपने करियर की शुरुआत में होते हैं और ऐसी पारियां खेलते हैं, तो इससे आगे के मैचों के लिए काफी आत्मविश्वास मिलता है. उस समय मुझे लगा कि मैं अच्छी लय में हूं और मैंने अपनी ताकत के अनुसार बल्लेबाजी की. मैं यह अर्धशतक अपने परिवार, अपने कोच और उन सभी लोगों को समर्पित करता हूं, जिन्होंने मेरे अच्छे और बुरे समय में मेरा साथ दिया.

मां के लिए था खास सेलिब्रेशन

अर्धशतक पूरा करने के बाद वैभव ने दोनों हाथों से सिर के ऊपर 'A' का निशान बनाया और फिर थंब्स-अप का इशारा किया. इस खास सेलिब्रेशन के बारे में उन्होंने बताया, "वह सेलिब्रेशन मैंने अपनी मां आरती के लिए किया था. वहीं थंब्स-अप वाला इशारा रिंकू सिंह के साथ हुई बातचीत से जुड़ा था."

हरारे बना वैभव का पसंदीदा मैदान

हरारे का मैदान वैभव सूर्यवंशी के लिए लगातार यादगार साबित हो रहा है. इसी साल उन्होंने यहीं आईसीसी अंडर-19 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों में 175 रन की विस्फोटक पारी खेली थी. इससे पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ 68 रन बनाकर उन्होंने भारत को रिकॉर्ड छठा अंडर-19 विश्व कप खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. अब इसी मैदान पर उन्होंने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक भी जड़कर एक और सुनहरी याद जोड़ दी.

ये भी पढ़ें: CWG 2026: ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स से क्रिकेट क्यों हुआ बाहर?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >