SRH vs KKR: रहाणे-रघुवंशी ने दिलाई कोलकाता को तीसरी जीत, हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

आईपीएल 2026 का 45वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. जिसमें कोलकाता की टीम ने 7 विकेट से मुकाबले को जीत लिया. कोलकाता ने इसके साथ ही इस सीजन में तीसरा जीत दर्ज किया.

SRH vs KKR: सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 165 रन बनाए. जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया.

हेड की अर्धशतकीय पारी

पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड के बीच पहले विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी की. अभिषेक शर्मा 15 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद ईशान किशन और ट्रेविस हेड के बीच 61 रनों की साझेदारी हुई. हेड ने 61 रनों की पारी खेली. वहीं ईशान किशन ने 42 रन बनाए.

इसके बाद कोई बल्लेबाज ज्यादा कुछ कर नहीं सका. क्लासेन ने 11 रनों की पारी खेली. वहीं पैट कमिंस ने 10 रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए गेंदबाजी करते हुए वरुण चक्रवर्ती ने 3, कार्तिक त्यागी ने 2 और सुनील नारायण ने 2 विकेट चटकाए.

कोलकाता की बेहतरीन शुरुआत

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत अच्छी रही. पहले विकेट के लिए अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने 49 रनों की साझेदारी की. फिन एलन 13 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद अजिंक्य रहाणे को अंगकृष रघुवंशी का साथ मिला.

रहाणे और रघुवंशी ने दूसरे विकेट के लिए 66 गेंदों में 84 रनों की साझेदारी की. अजिंक्य रहाणे ने 36 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली. उसके बाद अंगकृष रघुवंशी ने 47 गेंदों में 59 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए. अंत में रिंकू सिंह ने नाबाद 22 रनों की पारी खेलकर मुकाबले को जीत लिया. हैदराबाद के लिए ईशान मलिंगा ने 1, शिवांग कुमार ने 1 और साकिब हुसैन ने 1 विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: वरुण चक्रवर्ती के जश्न से बढ़ा मैदान पर टेंशन, ट्रेविस हेड को आउट करने के बाद किया ये इशारा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

Ujjawal Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >