Live Updates

England vs Sri Lanka 1st ODI LIVE Score: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, हैरी ब्रुक और जो रूट क्रीज पर

चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच खेला जा रहा है. इंग्लैंड का पलड़ा भारी है, वहीं श्रीलंका वापसी की उम्मीद कर रही है.

6:02 PM. 22 Sept 26 30 min ago

England vs Sri Lanka 1st ODI Live Score: इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिरा

इंग्लैंड को दूसरा झटका लगा है. बेन डकेट 32 रन बनाकर दुनिथ वेल्लालागे की गेंद पर आउट हो गए. 11 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 68 रन पर 2 विकेट है. हैरी ब्रुक बैटिंग करने के लिए क्रिज पर आए है.

5:55 PM. 22 Sept 26 38 min ago

England vs Sri Lanka 1st ODI Live Score: 10 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 64/1

पहले पावरप्ले की समाप्ति हो चुकी है. जो रूट और बेन डकेट के बीच 48 रन की साझेदारी हुई है. दोनों ने मिलकर 10 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 64 रन तक पहुंचा दिया है. जो रूट 21 रन और बेन डकेट 31 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

5:19 PM. 22 Sept 26 1 hr ago

England vs Sri Lanka 1st ODI Live Score: 3 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 16/1

3 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 16 रन पर 1 विकेट है. टॉम बैंटन 10 रन बनाकर असिता फर्नांडो की गेंद पर आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद जो रूट बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए हैं.

4:53 PM. 22 Sept 26 1 hr ago

England vs Sri Lanka 1st ODI Live Score: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया

श्रीलंका की प्लेइंग XI: पथुम निसांका, कामिंदु मेंडिस, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), पवन रत्नायके, चरिथ असलंका, जनिथ लियानागे, दुनिथ वेल्लालागे, दुश्मंथा चमीरा, सचिंदु कोलंबगे, असिता फर्नांडो, दिलशान मदुशंका.

इंग्लैंड की प्लेइंग XI: टॉम बैंटन, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), विल जैक्स, रेहान अहमद, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग.

4:39 PM. 22 Sept 26 1 hr ago

England vs Sri Lanka 1st ODI Live Score: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच आज

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने हाल ही में श्रीलंका को टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 3-0 से हराया था. अब मेजबान टीम वनडे सीरीज की शुरुआत भी जीत के साथ करना चाहेगी. वहीं, श्रीलंका की नजरें टी20 सीरीज की हार के बाद वनडे में वापसी पर होंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >