स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, महिला क्रिकेट में 11,000 रन बनाने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनीं

स्मृति मंधाना ने एशियन गेम्स 2026 में श्रीलंका के खिलाफ 13 रन बनाते ही इतिहास रच दिया. वो महिला क्रिकेट में 11,000 रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं.

Smriti Mandhana 11,000 Runs: भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है. 30 साल की मंधाना ने मंगलवार, 22 सितंबर को एशियन गेम्स 2026 में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में इतिहास रच दिया. वह महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11,000 रन पूरे करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं.

स्मृति को इस ऐतिहासिक आंकड़े तक पहुंचने के लिए सिर्फ 13 रन की जरूरत थी. उन्होंने यह काम महज 10 गेंदों में पूरा कर लिया. निसिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जा रहे मुकाबले में मंधाना ने यह उपलब्धि हासिल की.

10 गेंदों में पूरा किया 11,000 रन का आंकड़ा

स्मृति मंधाना ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर यह खास मुकाम हासिल किया है. श्रीलंका के खिलाफ मैदान पर उतरने से पहले उनके नाम 10,988 अंतरराष्ट्रीय रन थे. उन्हें 11,000 तक पहुंचने के लिए 13 रन चाहिए थे. मंधाना ने शुरुआत में ही तेजी से रन बनाए और सिर्फ 10 गेंदों में जरूरी 13 रन पूरे कर लिए. इसके साथ ही वह महिला क्रिकेट में 11 हजार अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाली पहली बल्लेबाज बन गईं.

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026 Day 3 Live: शेफाली वर्मा अर्धशतक से चूकी, स्मृति मंधाना की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी

तीनों फॉर्मेट में ऐसा रहा प्रदर्शन

फॉर्मेटमैचरनसर्वोच्च स्कोरशतकअर्धशतक
टेस्ट978814925
वनडे1205,4111361435
टी20 इंटरनेशनल179*4,792*124236
कुल308*11,001*1491876

इन आंकड़ों के मुताबिक मंधाना के नाम महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब 11,001 रन हो चुके हैं. उनके नाम तीनों फॉर्मेट में कुल 18 शतक और 76 अर्धशतक भी दर्ज हैं. मंधाना ने अब तक भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है.

वनडे में भी बना चुकी हैं कई रिकॉर्ड

स्मृति मंधाना लंबे समय से भारतीय महिला क्रिकेट की प्रमुख बल्लेबाजों में शामिल हैं. वनडे क्रिकेट में उन्होंने 120 मैचों में 5,411 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 14 शतक और 35 अर्धशतक निकले हैं.

टी20 इंटरनेशनल में भी उनका रिकॉर्ड शानदार है. 179 मैचों में उनके नाम 4,792 रन हैं. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 9 मैचों में 788 रन बनाए हैं. अब 11,000 अंतरराष्ट्रीय रन का आंकड़ा छूकर मंधाना ने महिला क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक अध्याय जोड़ दिया है.

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: फ्री में कहां देखें भारत-श्रीलंका के फाइनल मैच का लाइव प्रसारण?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >