ICC वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल ने लगाई छलांग, विराट कोहली को हुआ नुकसान; टॉप-5 में भारत का दबदबा

अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन का फायदा शुभमन गिल को मिला है. भारतीय कप्तान तीन स्थान की छलांग लगाकर ICC वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. वहीं विराट कोहली तीसरे और रोहित शर्मा चौथे स्थान पर हैं.

Shubman Gill: भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने ICC की ताजा वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है. गिल तीन पायदान ऊपर चढ़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज में उनके शानदार प्रदर्शन का उन्हें सीधा फायदा मिला है.

गिल ने सीरीज के पहले दो मुकाबलों में 84 और 154 रन की शानदार पारियां खेली थीं. हालांकि तीसरे मैच में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला, लेकिन शुरुआती दो मैचों में बनाए गए रनों ने उनकी रैंकिंग में बड़ा उछाल दिलाया. अब वह शीर्ष पर मौजूद न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल से सिर्फ 24 रेटिंग अंक पीछे हैं.

कोहली को हुआ नुकसान

विराट कोहली मांसपेशियों में खिंचाव के कारण अफगानिस्तान सीरीज का हिस्सा नहीं बन सके थे. इसका असर उनकी रैंकिंग पर पड़ा और वह दूसरे से तीसरे स्थान पर खिसक गए. वहीं रोहित शर्मा चौथे स्थान पर बने हुए हैं.

आईसीसी की ताजा वनडे बैटिंग रैंकिंग

रैंकखिलाड़ीटीमरेटिंग
1डेरिल मिचेलन्यूजीलैंड815
2शुभमन गिलभारत791
3विराट कोहलीभारत768
4रोहित शर्माभारत754
5इब्राहिम जादरानअफगानिस्तान712
6बाबर आजमपाकिस्तान689
7शाई होपवेस्टइंडीज683
8हैरी टेक्टरआयरलैंड679
9चरिथ असलंकाश्रीलंका659
10हैरी ब्रूकइंग्लैंड656

ईशान किशन को हुआ फायदा

अन्य भारतीय बल्लेबाजों में श्रेयस अय्यर एक स्थान के सुधार के साथ 14वें नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि केएल राहुल दो स्थान नीचे खिसककर 11वें स्थान पर आ गए हैं. ईशान किशन ने भी लंबी छलांग लगाते हुए 21 स्थान का फायदा उठाया और 43वें स्थान पर पहुंच गए.

भारतीय गेंदबाजों को भी मिला फायदा

गेंदबाजी रैंकिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. अर्शदीप सिंह 16 स्थान ऊपर चढ़कर 22वें नंबर पर पहुंच गए हैं. प्रसिद्ध कृष्णा ने 34 स्थान की बड़ी छलांग लगाकर 58वां स्थान हासिल किया, जबकि वाशिंगटन सुंदर 17 स्थान ऊपर उठकर संयुक्त रूप से 71वें नंबर पर पहुंच गए हैं.

टेस्ट रैंकिंग में बुमराह को मिली बराबरी

टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने बड़ा मुकाम हासिल किया है. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 10 विकेट लेने के बाद हेनरी, जसप्रीत बुमराह के बराबर रेटिंग अंक के साथ संयुक्त रूप से नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज बन गए हैं.

यह भी पढ़ें: अजिंक्य रहाणे की छुट्टी तय! इस स्टार खिलाड़ी की एंट्री से KKR में मच सकता है बड़ा भूचाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >