Shubman Gill : आईपीएल 2026 का 60वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेल गया. इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 29 रनों से गुजरात टाइटंस को हराकर इस मुकाबले को अपने नाम किया. ये मुकाबला ईडन गार्डेंस कोलकाता के मैदान मे KKR और GT के बीच खेला गया जहा गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कोलकाता के खिलाफ शानदार पारी खेलते हुए एक बड़ा रिकार्ड अपने नाम किया. गिल, आईपीएल इतिहास में कप्तान के तौर पर एक से ज्यादा सीजन में 500 से अधिक रन बनाने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए है. इस खास क्लब में पहले से डेविड वॉर्नर, विराट कोहली, और सचिन तेंडुलकर जैसे दिग्गज खिलाड़ी मौजूद है.
गिल ने खेली तूफानी पारी
ईडन गार्डंस में खेले गए मुकाबले में शुभमन गिल ने अपनी पुरानी टीम केकेआर के खिलाफ 49 गेंदों पर 85 रनों की तूफानी पारी खेली. उन्होंने अपनी इस पारी में पांच चौकों के साथ सात छक्के लगाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 173.47 रहा. शुभमन गिल का अपनी पुरानी टीम केकेआर के खिलाफ रिकॉर्ड लगातार शानदार रहा है. उन्होंने केकेआर के खिलाफ छह पारियों में 356 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 59.33 और स्ट्राइक रेट 158.22 का रहा है. उनके नाम इस टीम के खिलाफ तीन अर्धशतक भी दर्ज हैं.
इस सीजन में लगातार चमका बल्ला
शुभमन गिल ने इस सीजन 12 मैचों में 552 रन बनाए हैं. उन्होंने पांच अर्धशतक लगाए हैं और उनका औसत 46.00 का रहा है. गिल फिलहाल टूर्नामेंट के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उनसे आगे सिर्फ साई सुदर्शन हैं, जिनके नाम 554 रन दर्ज हैं.
कप्तानी में दूसरी बार पार किया 500 रन का आंकड़ा
यह दूसरी बार है जब कप्तान के तौर पर गिल ने आईपीएल के एक सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं. इससे पहले पिछले सीजन उन्होंने 650 रन बनाए थे. कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा तीन-तीन बार 500 रन बनाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर और केएल राहुल के नाम है. वहीं विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर दो-दो बार यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं.
रोमांचक मुकाबले में केकेआर ने गुजरात को हराया
मुकाबले की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए KKR ने 20 ओवर में 247/2 का विशाल स्कोर खड़ा किया. फिन एलन ने 93 और अंगकृष रघुवंशी ने नाबाद 82 रन की पारी खेली. जवाब में गुजरात टाइटंस कि टीम की तरफ से कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर ने 128 रनों की साझेदारी कर टीम को मुकाबले में बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन टीम 20 ओवर में 218/4 रन ही बना सकी और मुकाबला 29 रन से हार गई.
अंक तालिका में जीटी दूसरे स्थान पर
हार के बावजूद गुजरात टाइटंस 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है. वहीं KKR ने अपनी उम्मीदें कायम रखते हुए 11 अंक हासिल कर लिए हैं.
(इनपुट : मृणाल पांडेय)
ये भी पढ़ें : दिल्ली के खिलाफ इतिहास रचने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय
