September 2026 Sports Calendar: सितंबर में एशियन ​गेम्स, फॉर्मूला-1, चेस चैंपियनशिप समेत होंगे ये बड़े टूर्नामेंट

सितंबर 2026 खेल प्रेमियों के लिए रोमांचक होगा. US Open, एशियन गेम्स, भारत-अफगानिस्तान T20 सीरीज, वेस्टइंडीज वनडे, FIDE ओलंपियाड और फॉर्मूला-1 जैसे बड़े इवेंट्स होंगे. भारत के प्रमुख मुकाबले और शेड्यूल जानें.

September 2026 Sports Calendar: सितंबर 2026 खेल प्रेमियों के लिए बेहद व्यस्त रहने वाला है. इस महीने क्रिकेट से लेकर टेनिस, एशियन गेम्स, शतरंज और फॉर्मूला-1 तक कई बड़े टूर्नामेंट और मुकाबले देखने को मिलेंगे. भारत भी इस दौरान कई अहम मुकाबलों में हिस्सा लेगा. टीम इंडिया सितंबर में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी, एशियन गेम्स में उतरेगी और महीने के अंत में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत करेगी. वहीं, टेनिस फैंस की नजरें 23 अगस्त से चल रहें US Open पर रहेंगी.

US Open में खिताब के लिए भिड़ेंगे दिग्गज

सितंबर की शुरुआत टेनिस के लिहाज से बेहद खास रहने वाली है. साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम US Open 2026 का आयोजन न्यूयॉर्क में 23 अगस्त से 13 सितंबर तक हो रहा है. यानी सितंबर के पहले दो हफ्तों में इस टूर्नामेंट के अहम मुकाबले और फाइनल देखने को मिलेंगे. दुनिया के शीर्ष पुरुष और महिला खिलाड़ी इस प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम के खिताब के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं. 13 सितंबर को टूर्नामेंट का समापन होगा.

भारत-अफगानिस्तान T20 सीरीज पर रहेंगी नजरें

क्रिकेट फैंस के लिए सितंबर की शुरुआत भी रोमांचक होगी. भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज 13 से 17 सितंबर तक खेली जाएगी. तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे. मैच 13, 15 और 17 सितंबर को खेले जाएंगे. यह सीरीज इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके बाद भारत एशियन गेम्स में अपने अभियान की शुरुआत करेगा. अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले भारतीय टीम को एशियन गेम्स से पहले अपनी तैयारियों को परखने का मौका देंगे.

ये भी पढ़ें: IND A vs NZ A: न्यूजीलैंड दौरे पर 3 मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया, YouTube पर होगी फ्री लाइव स्ट्रीमिंग

एशियन गेम्स में भारत का बड़ा अभियान

सितंबर का सबसे बड़ा मल्टी-स्पोर्ट इवेंट Aichi-Nagoya Asian Games 2026 होगा. जापान में 20वें एशियाई खेलों का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक किया जाएगा. इस बार 43 खेलों में 469 मेडल इवेंट्स होंगे. क्रिकेट भी एशियन गेम्स का हिस्सा है. महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 17 से 22 सितंबर तक होगी, जबकि पुरुष क्रिकेट मुकाबले 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खेले जाएंगे. भारत की महिला टीम अपना पहला मुकाबला 18 सितंबर को जापान के खिलाफ खेलेगी. भारतीय पुरुष टीम को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है और उसका मुकाबला 28 सितंबर को होगा.

तारीखखेलप्रमुख इवेंट
23 अगस्त–13 सितंबरटेनिसUS Open 2026
4–6 सितंबरFormula 1Italian Grand Prix
11–13 सितंबरFormula 1Spanish Grand Prix
13 सितंबरक्रिकेटभारत vs अफगानिस्तान, 1st T20I
15 सितंबरक्रिकेटभारत vs अफगानिस्तान, 2nd T20I
15–27 सितंबरशतरंजFIDE Chess Olympiad
17 सितंबरक्रिकेटभारत vs अफगानिस्तान, 3rd T20I
17–22 सितंबरक्रिकेटAsian Games महिला क्रिकेट
18 सितंबरक्रिकेटभारत महिला vs जापान, Asian Games
19 सितंबर–4 अक्टूबरमल्टी-स्पोर्टAsian Games 2026
24–26 सितंबरFormula 1Azerbaijan Grand Prix
24 सितंबर–3 अक्टूबरक्रिकेटAsian Games पुरुष क्रिकेट
27 सितंबरक्रिकेटभारत vs वेस्टइंडीज, 1st ODI
28 सितंबरक्रिकेटभारत पुरुष, Asian Games क्वार्टर फाइनल
30 सितंबरक्रिकेटभारत vs वेस्टइंडीज, 2nd ODI

ये भी पढ़ें: ICC Test Rankings: रैंकिंग में नीचे खिसके गिल-बुमराह, श्रीलंका में चमके पडिक्कल ने लगाई लंबी छलांग

Women's Asia Cup में भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर नजर

सितंबर के सबसे बड़े क्रिकेट आकर्षणों में Women's Asia Cup 2026 भी शामिल है. टूर्नामेंट 28 अगस्त से 13 सितंबर तक UAE में खेला जा रहा है. भारत की महिला टीम भी खिताब की दावेदार है और सितंबर में उसके कई अहम मुकाबले होने हैं.

तारीखमुकाबला
3 सितंबरभारत vs हांगकांग
5 सितंबरभारत vs पाकिस्तान
7 सितंबरभारत vs बांग्लादेश
10 सितंबरपहला सेमीफाइनल
11 सितंबरदूसरा सेमीफाइनल
13 सितंबरफाइनल

भारत का सबसे हाई-प्रोफाइल मुकाबला 5 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ होगा. इसके बाद टूर्नामेंट का नॉकआउट चरण शुरू होगा. सेमीफाइनल मुकाबले 10 और 11 सितंबर को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल 13 सितंबर को होगा.

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज भी होगी शुरू

एशियन गेम्स के बीच टीम इंडिया का इंटरनेशनल क्रिकेट शेड्यूल भी जारी रहेगा. भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा वनडे 30 सितंबर को गुवाहाटी में होगा. सीरीज का तीसरा मुकाबला 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. इस तरह सितंबर के आखिरी सप्ताह में भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक साथ एशियन गेम्स और भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का रोमांच देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें: Video: रोनाल्डो की बहन ने केरल के सीएम वीडी सतीशन से की मुलाकात, जानिए क्यों भारत आई है एल्मा

FIDE Chess Olympiad में जुटेंगे दुनिया के दिग्गज

शतरंज प्रेमियों के लिए भी सितंबर खास होगा. 46th FIDE Chess Olympiad का आयोजन उज्बेकिस्तान के समरकंद में होगा. FIDE के अनुसार ओलंपियाड का आयोजन 15 से 27 सितंबर तक किया जाएगा. उद्घाटन समारोह 15 सितंबर को होगा, जबकि 11 क्लासिकल राउंड 16 से 27 सितंबर तक खेले जाएंगे. भारत भी इस प्रतिष्ठित टीम प्रतियोगिता में अपने खिताब का बचाव करने उतरेगा. ओपन वर्ग में भारत डिफेंडिंग चैंपियन है, जबकि महिला वर्ग में भी भारतीय टीम शीर्ष दावेदारों में शामिल है.

Formula 1 में सितंबर में तीन रेस

Formula 1 के फैंस के लिए भी सितंबर काफी व्यस्त रहेगा. इस महीने तीन Grand Prix आयोजित किए जाएंगे. F1 के आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक Azerbaijan Grand Prix को सितंबर में एक दिन पहले कर दिया गया है. इसका मुख्य रेस 26 सितंबर को होगा.

Italian Grand Prix: 4–6 सितंबर

Monza Spanish Grand Prix: 11–13 सितंबर

Madrid Azerbaijan Grand Prix: 24–26 सितंबर, Baku

ये भी पढ़ें: SL vs ENG : श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान, कुसल मेंडिस को मिली कप्तानी; असलंका की भी हुई वापसी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >