साक्षी चौधरी को मिला कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स का टिकट, वर्ल्ड चैंपियन मीनाक्षी को हराया; निखत जरीन भी हुई बाहर

बॉक्सर साक्षी चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है. नेशनल बॉक्सिंग ट्रायल्स के फाइनल में साक्षी ने वर्ल्ड चैंपियन मीनाक्षी को हराया.

Sakshi Chaudhary: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 और एशियन गेम्स के लिए साक्षी चौधरी ने अपनी जगह पक्की कर ली है. साक्षी ने शुक्रवार को नेशनल बॉक्सिंग ट्रायल्स के फाइनल में वर्ल्ड चैंपियन मीनाक्षी हुड्डा को 5-0 से हराकर ग्लासगो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स और इस साल के आखिर में जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में जगह बना ली है.

इससे पहले साक्षी ने सेमीफाइनल में बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की गोल्ड मेडलिस्ट निखत जरीन को 51 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में 4-1 से हराया था. वहीं 48 किग्रा वर्ग की मीनाक्षी ने नीतू घंघास को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. जिसके बाद मीनाक्षी 51 किलोग्राम वर्ग में आ गई थीं. वहीं, अस्ताना में 2025 वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में 54 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने वाली साक्षी ट्रायल्स के लिए 51 किलोग्राम वर्ग में उतरी थीं.

फाइनल में हारने वाले बॉक्सर को मिलेगा एक और मौका

फाइनल में हारने वाले बॉक्सर का चयन 15 से 20 जून तक चीन के गुइयांग में होने वाले वर्ल्ड बॉक्सिंग कप के लिए किया जाएगा, जबकि विजेता बॉक्सर को हर चार साल में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में डायरेक्ट एंट्री मिलती है.

निखत और जरीन दोनों हुई बाहर

51 किलोग्राम वर्ग में इस बार युवा बॉक्सर देश का प्रतिनिधित्व करेंगी. निखत और नीतू दोनों हारकर बाहर हो चुकी हैं. पिछले महीने मंगोलिया के उलानबटार में हुई एशियन चैंपियनशिप में डायरेक्ट एंट्री हासिल करने में नाकाम रहने के बाद निखत को ट्रायल्स में उतरना पड़ा. वह कॉन्टिनेंटल मीट के सेमीफाइनल तक पहुंची थीं, लेकिन चीन की वू यू से 0-5 से हार गईं. वू यू मौजूदा ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट हैं.

महिला वर्ग में प्रीत पवार (54 किग्रा), प्रिया घंघास (60 किग्रा), जैस्मिन लंबोरिया (57 किग्रा) और अरुंधति चौधरी (70 किग्रा) एशियन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचकर कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स 23 जुलाई से 2 अगस्त तक ग्लासगो में होंगे. इसके बाद 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में एशियन गेम्स आयोजित किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: IPL का जलवा बरकरार: TV से लेकर मोबाइल तक दिखा क्रेज, दर्शकों की संख्या में हुई रिकॉर्ड बढ़ोतरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं और विभिन्न खेलों से जुड़ी खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में मुख्य रूप से डेस्क पर काम करते हुए एक्सक्लूसिव कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज पर फोकस किया है. इस दौरान उन्होंने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी के मैच भी कवर किए हैं. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके है. शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. पत्रकारिता के साथ-साथ उज्ज्वल का खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट के खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के लिए स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं, जिससे उनकी समझ और लेखन को अतिरिक्त मजबूती मिलती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >